भारतीय मूल के पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने कहा है भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाएंगे। यह दावा उन्होंने एक समाचार चैनल से बातचीत में किया। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत चार अगस्त से होगी। इससे पहले भारतीय टीम दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा।
दावा: इस दिग्गज ने कहा- अंग्रेजों के खिलाफ जमकर चलेगा विराट का बल्ला, बनाएंगे सबसे ज्यादा रन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड का होगा सूपड़ा साफ
इससे पहले पनेसर ने भारतीय टीम की जीत को लेकर भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ होगा। भारतीय टीम इस सीरीज को 5-0 से जीतेगी। दरअसल, फैंस के सवाल का जवाब देते हुए पनेसर ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा था, 'भारतीय इस वक्त अपने शानदार फॉर्म में है। अगस्त में अगर विकेट टर्न लेगी तो दो स्पिनरों के साथ भी टीम इंडिया सीरीज जीत सकती है। मौजूदा टीम के पास इंग्लैंड को 5-0 से हराने का मौका है। एलिस्टर कुक के संन्यास के बाद इंग्लिश टीम का टॉप ऑर्डर उतना मजबूत नहीं है। इसलिए टीम इंडिया इंग्लैंड का क्लीन स्वीप कर सकती है।'
इंग्लैंड की बल्लेबाजी कमजोर
पनेसर ने ये भी कहा था कि अगस्त-सितंबर में मौसम गर्म रहने की संभावना है और मैं पिच के सूखी होने की उम्मीद करता हूं और अगर ऐसा होता है तो यह भारत के पक्ष में होगा। पनेसर ने साथ ही कहा था कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी कमजोर है और ऐसे में वह कप्तान जो रूट पर निर्भर होगी।
टॉप आर्डर करेगा संघर्ष
पूर्व लेग स्पिनर ने कहा था कि भारत के खिलाफ इंग्लैंड का टॉप आर्डर संघर्ष करेगा। अगर रूट बड़े स्कोर बनाते हैं तो इंग्लैंड जीतेगा। लेकिन क्या आप उम्मीद करते हैं कि रूट ही सारे रन बनाएंगे? बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से होगी।