फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   moin khan wants whatmore to be replaced by local coach

हार के बाद पाक क्रिकेट में भूचाल, कोच हटाने की मांग

Thu, 28 Feb 2013 04:19 PM IST
लाहौर/एजेंसी
लाहौर/एजेंसी Updated Thu, 28 Feb 2013 04:19 PM IST
विज्ञापन
 moin khan wants whatmore to be replaced by local coach

द. अफ्रीका में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को मिली हार के बाद पूर्व पाक कप्तान मोइन खान का पारा गरम हो गया है। मोइन खान ने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद कोच डेव वाटमोर को हटाने की मांग की है। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कोच और कप्तान दोनों को टेस्ट सीरीज मे मिली हार के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि विदेशी जमीन पर टीम के पास न तो सही रणनीति थी और न ही कोई योजना।

विज्ञापन


मोइन खान ने कहा कि मेरा मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को गंभीरता से इस बारे में सोचना चाहिए। मुझे लगता है कि टीम के लिए किसी पाकिस्तानी को ही कोच की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए क्योंकि वह खिलाड़ियों से बेहतर संवाद स्थापित कर सकते हैं। विदेशी कोचों के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट को समझना और खिलाड़ियों को अपनी बात समझाना कठिन होता है।
विज्ञापन


मोहसिन खान जैसे सफल कोच को हटाकर वाटमोर को नियुक्त करना सही निर्णय नहीं था। पिछले एक वर्ष में वाटमोर पाक खिलाड़ियों के साथ ठीक से संपर्क स्थापित नहीं कर पाए हैं। मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है कि या तो वाटमोर खुद ही इस्तीफ दे दें या बोर्ड उनकी जगह किसी स्थानीय कोच को नियुक्त कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोइन खान ने कहा कि पाकिस्तानी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार से वह बहुत निराश हैं। इसी के साथ पूर्व कोच मोहसिन खान ने भी टीम की हार पर निराशा जताते हुए कहा कि पाकिस्तानी टीम को देखकर लग रहा है कि उसमें उर्जा की कमी है। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ने के लिए कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed