{"_id":"5e57f6d88ebc3ef3ae70665b","slug":"mohit-sharma-says-domestic-players-will-help-delhi-capitals-succeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कैपिटल्स के लिए घरेलू क्रिकेटरों की भूमिका अहम: मोहित ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिल्ली कैपिटल्स के लिए घरेलू क्रिकेटरों की भूमिका अहम: मोहित
Thu, 27 Feb 2020 10:45 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
मोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए नए खिलाड़ी मोहित शर्मा को लगता है कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का सही संयोजन शामिल है जो 29 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण में अहम भूमिका अदा करेगा। दिल्ली फ्रेंचाइजी में श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, इशांत शर्मा और अमित मिश्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
मध्यम गति के गेंदबाज मोहित ने कहा, 'आईपीएल में आपके घरेलू खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे ज्यादा मायने रखता है। मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स में इस सत्र में भारतीय क्रिकेटरों का मजबूत जत्था मौजूद है। हमारी टीम में युवा और अनुभव का सही संयोजन है।' दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में मोहित को 50 लाख रुपये के आधार मूल्य में खरीदा था।
विज्ञापन