फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohit sharma Claims Hattrick In Ranji Trophy.

वर्ल्ड कप टीम के ऐलान से पहले मोहित शर्मा का 'कहर'

Tue, 06 Jan 2015 11:11 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Jan 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
Mohit sharma Claims Hattrick In Ranji Trophy.

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा से पहले ही तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने गेंदबाजी में कमाल कर दिया है। उन्होंने रणजी क्रिकेट में हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिखाया।

विज्ञापन


रोहतक में रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के एक लीग मुकाबले के दौरान हरियाणा और दिल्ली के बीच मैच के दूसरे दिन हरियाणा के गेंदबाज मोहित ने लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट झटककर दिल्ली की पहली पारी 278 रनों पर समेट दी है। दिल्ली ने अपनी पारी कल के स्कोर 7 विकेट पर 278 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम एक भी रन जोड़े बगैर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


हैट्रिक लेकर मोहित ने चयनकर्ताओं के सामने जोरदार दस्तक दे दी है कि वह वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्वाभाविक उम्मीदवार हैं।

महज 5 गेंदों के अंर सिमट गई दिल्‍ली की पारी

Mohit sharma Claims Hattrick In Ranji Trophy.

पहले दिन शानदार शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग और सुमित नरवाल दूसरे दिन के खेल का आगात करने मैदान पर आए लेकिन दिन की तीसरी ही गेंद पर कैच आउट हो गए। वह अपने खाते में एक भी रन नहीं जोड़ सके। सहवाग ने 16 चौके और एक छक्के की मदद से 181 गेंदों में 147 रन बनाए।

सहवाग के आउट होने के बाद परविंदर अवाना (0) बल्‍लेबाजी करने आए लेकिन अगली ‌ही गेंद पर कैच आउट हो गए। मोहित ने लगातार 2 गेंदों पर सहवाग और अवाना को कैच आउट कराने के बाद उनके पास हैट्रिक चांस था और क्रीज पर थे नए बल्लेबाज नवदीप अमरजीत सैनी जिन्होंने तेज गेंदबाज को हैट्रिक बनाने से रोकने की बहुत कोशिश की। लेकिन मोहित ने इस तरह की यॉर्कर डाली की सैनी उसे समझ ही नहीं सके और बोल्ड हो गए। इसके साथ ही मोहित के खाते में हैट्रिक दर्ज हो गया।

दिल्‍ली आज एक भी रन अपने कल के स्कोर में नहीं जोड़ सका और शेष 3 विकेट महज 5 गेंदों के अंदर ही गिर गए। वहीं मोहित शर्मा ने 4, और जोगिंदर शर्मा ने 3 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed