फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohd Siraj reports corrupt approach to BCCI ACU

IPL 2023: मोहम्मद सिराज से टीम की अंदरूनी जानकारी मांग रहा था सटोरिया, तेज गेंदबाज ने खुद किया खुलासा

Wed, 19 Apr 2023 01:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 01:19 PM IST
सार

सिराज ने बताया है कि हैदराबाद का एक ट्रक ड्राइवर फोन के जरिए उनके संपर्क में था और आरसीबी की टीम से जुड़ी जानकारी मांग रहा था। सिराज ने बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट को इसकी जानकारी दी है।
 

विज्ञापन
Mohd Siraj reports corrupt approach to BCCI ACU
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले की जानकारी दी है। सिराज ने बताया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया था और उनकी टीम से जुड़ी जानकारी मांग रहा था। यह एक ट्रक ड्राइवर है, जो पिछले मैच में सट्टेबाजी में बहुत सारा पैसा गंवा चुका था। यह ड्राइवर सिराज से उनकी टीम के बारे में अंदरूनी जानकारी चाहता था। यह घटना ऑस्ट्रेलिया के भारत आने से ठीक पहले की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसी साल फरवरी और मार्च के महीने में भारत कौ दौरा किया था, जिसमें चार टेस्ट और तीन वनडे मैच की सीरीज खेली गई थी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया से पहले भारत ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेली थी। इसी दौरान इस सटोरिये ने पैसे गंवाए थे।

इस मामले पर सिराज ने तुरंत एसीयू के अधिकारियों को फोन कॉल के बारे में सूचित किया। "यह एक बुकी (सट्टेबाजी का गिरोह चलाने वाला) नहीं था जिसने सिराज से संपर्क किया था। यह हैदराबाद का एक ड्राइवर है जो मैचों पर सट्टा लगाने का आदी है। उसने बहुत पैसा खो दिया था और टीम के अंदर की जानकारी के लिए सिराज से संपर्क किया था।
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया, "सिराज ने तुरंत मामले की सूचना दी। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल 2013 के दौरान एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला को सीएसके टीम के पूर्व प्रिंसिपल गुरुनाथ मयप्पन के साथ स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने अपने एसीयू के काम को बढ़ा दिया था। प्रत्येक टीम के लिए अलग एसीयू अधिकारी होता है जो उसी होटल में रहता है और वहां होने वाली सभी गतिविधियों की निगरानी करता है। साथ ही खिलाड़ियों के लिए क्या करें और क्या न करें पर एसीयू कार्यशाला अनिवार्य है और यदि कोई खिलाड़ी भ्रष्ट दृष्टिकोण की रिपोर्ट नहीं देता है तो उसके ऊपर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जाते हैं। 


बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को ऐसे ही मामले में 2021 में निलंबित कर दिया गया था क्योंकि, उन्होंने पिछले सीजन में अपने आईपीएल कार्यकाल के दौरान भ्रष्ट संपर्क की सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed