फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Siraj Wins ICC Player of the Month for August; Orla Prendergast Clinches Women’s Award

Player Of The Month: भारत के सिराज बने अगस्त के 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ', आयरलैंड की प्रेंडरगास्ट भी सम्मानित

Mon, 15 Sep 2025 03:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Sep 2025 03:08 PM IST
सार

पुरस्कार मिलने पर सिराज ने खुशी जताते हुए कहा, 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना मेरे लिए विशेष सम्मान है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी एक यादगार सीरीज रही।'

विज्ञापन
Mohammed Siraj Wins ICC Player of the Month for August; Orla Prendergast Clinches Women’s Award
सिराज - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अगस्त महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना है। सिराज को यह सम्मान इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया।
विज्ञापन

ओवल टेस्ट में दिलाई जीत
सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ इस निर्णायक टेस्ट मैच में मैच में कुल नौ विकेट झटके। खासतौर पर अंतिम दिन उन्होंने तीन अहम विकेट लेकर इंग्लैंड को सिर्फ छह रन से हराने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई और एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को रिटेन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवॉर्ड जीतने के बाद सिराज का बयान
पुरस्कार मिलने पर सिराज ने खुशी जताते हुए कहा, 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना मेरे लिए विशेष सम्मान है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी एक यादगार सीरीज रही। इंग्लैंड में उनकी मजबूत बल्लेबाजी के खिलाफ गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इसने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया।'
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर सिराज का प्रदर्शन
इंग्लैंड दौरे पर सिराज भारत की ओर से पांचों टेस्ट खेलने वाले इकलौते गेंदबाज रहे थे। उन्होंने पांच टेस्ट में सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए थे। उन्होंने सबसे ज्यादा 185.3 ओवर गेंदबाजी भी की थी और कुल 1113 गेंदें फेंकी थीं। उन्होंने इस दौरान दो बार पारी में पांच विकेट लिए। 70 रन देकर छह विकेट, इंग्लैंड में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा।

महिला क्रिकेट में प्रेंडरगास्ट का जलवा
महिला क्रिकेट में यह सम्मान आयरलैंड की ऑर्ला प्रेंडरगास्ट को मिला। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। इस सीरीज में उन्होंने 144 रन बनाए और चार विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप यूरोप क्वालिफायर में 244 रन बनाए और सात विकेट भी हासिल किए। प्रेंडरगास्ट ने यह अवार्ड पाकिस्तान की विकेटकीपर-बल्लेबाज मुनीबा अली और नीदरलैंड की तेज गेंदबाज आइरिस ज्विलिंग को पछाड़कर जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed