{"_id":"62d403371ac7512e6e5ca4a4","slug":"mohammed-siraj-took-wickets-of-jonny-bairstow-and-joe-root-in-same-over-after-virat-tips","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: कोहली की सलाह मानकर सिराज ने लिया बदला, भारत से टेस्ट मैच छीनने वाले रूट-बेयरस्टो को शून्य पर आउट किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: कोहली की सलाह मानकर सिराज ने लिया बदला, भारत से टेस्ट मैच छीनने वाले रूट-बेयरस्टो को शून्य पर आउट किया
Sun, 17 Jul 2022 06:10 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 17 Jul 2022 06:10 PM IST
सार
विराट कोहली की बात मानकर मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में जॉनी बेयरस्टो और जो रूट को आउट किया। दोनों बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके। इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने एजबेस्टन में भारत से जीत छीनी थी।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच में एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की है। इस मैच में जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे, लेकिन उनकी जगह टीम में आए सिराज ने बुमराह की कमी नहीं खलने दी। सिराज ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट झटके और इंग्लैंड की टीम को बैकफुट में ढकेल दिया। हालांकि, इसमें विराट कोहली का योगदान भी काफी ज्यादा था। सिराज ने कोहली की बात मानकर ही गेंदबाजी की थी और इंग्लैंड दो अहम बल्लेबाजों को चार गेंद के अंदर आउट कर दिया।
विराट और सिराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो इस मैच के दूसरे ओवर का है। इस वीडियो में विराट सिराज के साथ बात करते दिख रहे हैं। इसके बाद सिराज दो विकेट भी लेते हैं।

. https://t.co/AfzhNBDJrL pic.twitter.com/lEwjKscSWl
— Arav Mishra (@The_hitwicket18) July 17, 2022
विज्ञापन
विराट की सलाह पर सिराज का कमाल
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले ओवर में कुछ खास नहीं किया था। शमी के ओवर में रॉय ने तीन चौके लगाए थे। इसके बाद दूसरे ओवर में सिराज गेंदबाजी के लिए आए। विराट ने उनके साथ बातचीत की और ओवर की तीसरी गेंद में ही उन्होंने जॉनी बेयरस्टो को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट करा दिया। बेयरस्टो ने तीन गेंदें खेली, लेकिन अपना खाता तक नहीं खोल सके। इसके बाद फिर विराट ने सिराज के साथ बात की और ओवर की आखिरी गेंद में जो रूट भी स्लिप में रोहित शर्मा को कैच देकर आउट हो गए।
रूट ने भी तीन ही गेंदें खेली और अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस सीरीज में रूट दूसरी बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। पहले वनडे में भी रूट खाता खोले बिना आउट हो गए थे।
भारत का बदला पूरा
इसी महीने की शुरुआत में भारत ने एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड के साथ टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। मैच के चौथे दिन तक भारत की जीत तय लग रही थी, लेकिन चौथे दिन के आखिरी सत्र में और पांचवें दिन जो रूट ने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की थी। दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद शतक लगाए थे और भारत को हरा दिया था। इस मैच में दोनों ने सिराज की जमकर पिटाई की थी। अब सिराज ने दोनों को शून्य के स्कोर पर आउट कर भारत का बदला ले लिया है।