{"_id":"5b8c84c642c79246675321b2","slug":"mohammed-siraj-took-eight-wicket-to-gives-india-a-control-over-australia-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिराज के 8 विकेट से इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को 243 पर समेटा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिराज के 8 विकेट से इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को 243 पर समेटा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Sep 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज (8/59) के करिअर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर भारत ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ए की पारी 59 ओवर में 243 रन पर समेट दी। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 41 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
रविकुमर समर्थन 10 और मयंक अग्रवाल 31 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत ए 202 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ए एक समय एक विकेट पर 78 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था पर उसके बाद सिराज ने एक स्पैल में ही चार विकेट झटककर ऑस्ट्रेलिया ए को बैकफुट पर धकेल दिया।
विज्ञापन
ओपनर उस्मान ख्वाजा (127) और मर्नेस लबुसचागने (60) के बीच पांचवें विकेट के लिए सर्वाधिक 114 रन की साझेदारी हुई। चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।
विज्ञापन