फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed-Shami-shine-at-debut-test

शानदार आगाज! शमी की स्विंग पर नाची विंडीज

Fri, 08 Nov 2013 05:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Nov 2013 05:01 PM IST
विज्ञापन
Mohammed-Shami-shine-at-debut-test

वनडे क्रिकेट में कमाल दिखाने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने पहले ही टेस्ट में कमाल कर दिखाया।

विज्ञापन


कोलकाता में सचिन तेंदुलकर के खेले अंतिम मैच से रोहित शर्मा के साथ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले शमी ने लाजवाब गेंदबाजी कर अपने करियर की शानदार शुरुआत की है।

शमी ने ईडन गार्डंस में मैच के पहले दिन अपनी इन और आउट स्विंग से कैरेबियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था।

लोकल ब्वॉय शमी को भुवनेश्वर कुमार (2 विकेट) और फिरकी गेंदबाज आर अश्विन (5 विकेट) का बढ़िया साथ मिला। शमी और अश्विन ने कुल मिलाकर मैच में 14 विकेट झटके।
विज्ञापन


शमी ने वेस्ट इंडीज की दूसरी पारी में 47 रन देकर पांच विकेट झटके। इससे पहले उन्होंने 71 रन देकर चार विकेट निकाले। अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही नौ विकेट झटकने वाले वह भारत के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका यह रिकॉर्ड इस मायने में बेहद दिलचस्प है कि नौ में से सात विकेट बल्लेबाज को बोल्ड करके हासिल किया है।

हिरवानी के नाम है विश्व रिकॉर्ड
पदार्पण टेस्ट में सबसे ज्यादा 16 विकेट झटकने का विश्व रिकॉर्ड फिरकी गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी के नाम दर्ज है। इसके बाद शमी का नंबर लग गया है, जिन्होंने नौ विकेट झटके।

साथी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की मैच में शुरुआती सफलता दिलाने के बाद शमी ने एक के बाद एक करके चार विकेट झटके। यह उन्हीं की गेंदबाजी का असर था कि वेस्टइंडीज पहले ही दिन चायकाल के बाद 234 रन बनाकर आउट हो गया।

रोहित ने पहले मैच में किया कमाल
इसके बाद बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने अपने पहले ही टेस्ट में 177 रनों की बेजोड़ पारी खेली जिसके दम पर भारत विंडीज टीम पर दबाव बनाने में सफल रहा। रोहित ने भारत की बेहद खराब शुरुआत के बाद आर अश्विन (124) के साथ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।


पहली पारी के आधार पर 219 रन से पिछड़ने के बाद विंडीज टीम को एक बार फिर शमी की धारदार आक्रमण का सामना करना पड़ा। मेहमान टीम का शीर्ष क्रम ही थोड़ा-बहुत उनका सामना कर पाया लेकिन उनके जाने के बाद तो पूरी टीम ही शमी के आगे असहाय हो गई।

शमी ने पहली पारी में चार में से विकेट बल्लेबाज को बोल्ड कर हासिल किया था। जबकि दूसरी पारी में तीन बल्लेबाजों को बोल्ड किया।

हालांकि रोहित की बल्लेबाजी शमी पर भारी पड़ी और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed