{"_id":"5aaa5ea54f1c1baf758b5961","slug":"mohammed-shami-says-hasin-s-rape-allegation-are-totally-baseless","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद शमी ने पत्नी हसीन को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे, रेप के आरोप पर दिया यह जवाब ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहम्मद शमी ने पत्नी हसीन को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे, रेप के आरोप पर दिया यह जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami and hasin jahan
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के विवाद में हर रोज एक नया खुलासा हो रहा है। इस बीच शमी ने हसीन पर आरोप लगाया है कि अगर मेरे भाई ने और मैंने उनका रेप किया है तो अगले दिन वह उनके भाई के घर मिलंद में क्या रही थी। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए रेप के सभी आरोप बेबुनियाद हैं और मैं हर तरह की जांच के लिए पूरी तरह तैयार हूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हसीन ने मेरे परिवार वालों को बदनाम किया है। शमी ने कहा कि मैं अपनी बेटी बेबो के लिए जान भी दे सकता हूं। मुझे उसके भविष्य की फिक्र है, वह मेरे लिए सबकुछ है।
विज्ञापन
शमी ने कहा कि हसीन ने मुझसे अपनी पहली शादी की बात भी छुपाई। मुझे शादी के बाद इस बात की जानकारी हुई कि वह तलाक शुदा है और उनकी दो लड़कियां भी हैं। इसके बावजूद मैंने बाद में उनकी दोनों बेटियों का ख्याल रखा।
विज्ञापन
Trending Videos
मैंने हसीन के खातिर अपने परिवार से झूठ बोला
मोहम्मद शमी
- फोटो : file
शमी ने कहा कि मैंने अपने परिवार से हसीन के लिए झूठ बोला। मैंने अपने घरवालों से कहा कि यह दोनों लड़कियां उनके बहन की हैं। इस सबके बावजूद मैं उसने प्यार करता रहा, उनका सारा खर्च उठाया।