{"_id":"5aaa65344f1c1bb7758b57d4","slug":"mohammed-shami-says-hang-me-if-i-am-guilty","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी हसीन जहां के आरोपों से बिफरे शमी, बोले- गुनहगार हूं तो दे दो फांसी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पत्नी हसीन जहां के आरोपों से बिफरे शमी, बोले- गुनहगार हूं तो दे दो फांसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : file
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं अपने परिवार की सभी जिम्मेदारियां निभाई और अगर इसके बावजूद मैं गुनहगार हूं तो मुझे फांसी दे दो। दरअसल शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के मामले में हर रोज एक नया खुलासा हो रहा है। दोनों एक दूसरे पर आए दिन मीडिया के सामने आकर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब उनकी गृहस्थी बचाने की कोशिश खत्म हो चुकी है। शमी ने बोला कि हसीन बहुत ही शक्की किस्म की औरत है और उसे मुझ पर झूठे आरोप लगाने का शौक है। मेरे पास इस बात को साबित करने के लिए उसके व्हाट्सएप मैसेज हैं।
विज्ञापन
शमी ने कहा कि हसीन को मेरे दुबई में होने की बात पता थी। उसने मुझसे डायमंड और गोल्ड के गहने मंगवाए थे और उसको सारप्राइज देने के लिए मैंने दुबई का वीजा लगवाया था। उन्होंने कहा कि हसीन के आरोपों के पीछे कोई दूसरा शख्स है, जिसके कहने पर वह यह सब कर रही है।
विज्ञापन