फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami says, Do not know why they prepared this kind of pitch
IND Inning
174/4 (15.2 ov)
Shreyas Iyer 7(4)*
N. Tilak Varma 8 (4)
WI elected to bowl

दूसरे टेस्ट की पिच पर निकली मोहम्मद शमी की खीझ, बोल दी इतनी बड़ी बात

Wed, 17 Jan 2018 11:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami says, Do not know why they prepared this kind of pitch
मोहम्मद शमी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्म्द शमी ने दक्षिण अफ्रीका की पिच को लेकर बहुत ही बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुझे नहीं मालूम कि वे इस तरह की पिच क्यों तैयार करते हैं। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में चल रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया बैकफुट पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


टीम इंडिया ने स्टंप्स तक 23 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 11* और पार्थिव पटेल 5* क्रीज पर जमे हुए हैं। टीम इंडिया को टेस्ट जीतने के लिए 252 रन की जरुरत है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।  287 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। 
विज्ञापन


दूसरे टेस्ट के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी मोहम्मद शमी (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत  91.3 ओवर में 258 रन पर ऑलआउट हुई। मैच के बाद के पत्रकारों से बातचीत में शमी ने कहा, 'मुझे उम्मीद नहीं थी कि गेंद इस पिच पर इतनी स्लो रहेगी। अब तक विदेशी धरती पर हमने इतनी धीमी और कम उछाल वाली पिच नहीं देखी हैं। इसलिए मैं नहीं जानता कि वे इस पिच को बनाते समय क्या सोच रहे थे। दोनों टीमों के लिए इस पिच पर खेलना एक समान हैं। पांचवें दिन हम जीतने की पूरी कोशिश करेंगें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा, 'शुरुआत से ही विकेट धीमी रही है, यहां तक कि पहले दिन भी आपने देखा होगा कि विकेट लगातार कम हो रहा है और अभी भी वैसे ही हालात बनी हुई है। बहुत अधिक प्रयास की आवश्यकता है। हमने 110-120 प्रतिशत देने की कोशिश की यह हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण था।'

Trending Videos

Mohammed Shami says, Do not know why they prepared this kind of pitch
मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI

गेंदबाजी करने के सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'यह कप्तान पर निर्भर करता है कि वह कब किस गेंदबाज से गेंदबाजी कराना चाहता है। यह भी शर्तों पर निर्भर करता है। मैंने लंच से पहले गेंदबाजी की थी, इसलिए मैं लंच के तुरंत बाद गेंद नहीं डाल सकता था, इसलिए कप्तान भी सोच रहे थे कि गेंदबाजी में रोटेट करना चाहिए।'

आगे उन्होंने कहा कि आपके सामने कुछ ऐसे स्टेज होते हैं, जिसमें आप चाहते हैं कि आपको गेंदबाजी का मौका मिले, लेकिन कप्तान कुछ और सोचता है। इसलिए आप यह नहीं सोच सकते हैं, लेकिन हां, कभी-कभी आप अंदर से महसूस करते हैं कि यदि मौका मिलता तो और विकेट हासिल कर सकते थे।'

बता दें कि चौथे दिन मेजबान टीम ने सेंचुरियन टेस्ट में मंगलवार को अपनी पारी 90/2 के स्कोर से आगे बढ़ाई। डीन एल्गर ने इशांत शर्मा द्वारा किए पारी के 38वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़कर अपने टेस्ट करियर का 9वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 93 गेंदों में 6 चौको और एक छक्के की मदद से पचासा जड़ा। टीम इंडिया के खिलाफ एल्गर ने दूसरी फिफ्टी जमाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed