फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami ruled out of ODI series against Bangladesh due to hand injury; Umran Malik replacement

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शमी के रिप्लेसमेंट का एलान, इस तूफानी गेंदबाज को मिली जगह

Sat, 03 Dec 2022 11:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 03 Dec 2022 11:19 AM IST
सार

शमी को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। बुमराह की गैरमौजूदी में शमी वनडे सीरीज में भारतीय पेस अटैक का नेतृत्व करने वाले थे।

विज्ञापन
Mohammed Shami ruled out of ODI series against Bangladesh due to hand injury; Umran Malik replacement
उमरान मलिक और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम फिलहाल बांग्लादेश के दौरे पर है। टीम इंडिया को रविवार से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कंधे में चोट की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि कर दी है। शमी की जगह वनडे सीरीज के लिए उमरान मलिक को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
विज्ञापन



उमरान मलिक

शमी को ट्रेनिंग सेशन में लगी चोट

Mohammed Shami ruled out of ODI series against Bangladesh due to hand injury; Umran Malik replacement
शमी के साथ कोहली और अर्शदीप - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने बताया- तेज गेंदबाज शमी को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी के दौरान ट्रेनिंग सेशन में कंधे में चोट लगी थी। वह फिलहाल बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
उमरान न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे। उन्होंने इस दौरे पर शानदार गेंदबाजी की थी। वनडे सीरीज में वह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने तीन मैचों में तीन विकेट झटके थे।

टेस्ट सीरीज की टीम में भी शामिल शमी
शमी को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। बुमराह की गैरमौजूदी में शमी वनडे सीरीज में भारतीय पेस अटैक का नेतृत्व करने वाले थे। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे रविवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे से आराम मिला था

इससे पहले शमी को रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ न्यूजीलैंड दौरे से भी आराम दिया गया था। शमी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के हिस्सा थे। हालांकि, उस टूर्नामेंट में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से रोहित, कोहली और राहुल समेत तमाम सीनियर खिलाड़ी टीम में वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मौजूदा टीम में शमी के अलावा पहले से ही चार तेज गेंदबाज थे। इनमें शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन शामिल हैं। ऐसे में उमरान के जुड़ने से टीम को और मजबूती मिलेगी। इसके अलावा अगर शमी की चोट गंभीर हुई तो दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए किसी तेज गेंदबाज को जरूर टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा।

भारतीय टीम फिलहाल ढाका में है और शुक्रवार को टीम ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। इसमें ज्यादातर खिलाड़ी मौजूद रहे। भारतीय टीम इस सीरीज के साथ ही अगले साल घर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करेगी। भारतीय टॉप ऑर्डर पर सबकी नजरें होंगी। रोहित और राहुल पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।


भारत के बांग्लादेश दौरे का पूरा शेड्यूल
तारीख मैच जगह
4 दिसंबर पहला वनडे ढाका
7 दिसंबर दूसरा वनडे ढाका
10 दिसंबर तीसरा वनडे ढाका
14-18 दिसंबर पहला टेस्ट चटगांव
22-26 दिसंबर दूसरा टेस्ट ढाका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed