{"_id":"5b1e77994f1c1ba66e8b75c2","slug":"mohammed-shami-out-of-afghanistan-test-after-failing-to-prove-fitness-in-yo-yo-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 'यो-यो' के फेर में फंसे मोहम्मद शमी, अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब 'यो-यो' के फेर में फंसे मोहम्मद शमी, अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jun 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद शमी 'यो-यो' टेस्ट पास नहीं कर पाए। अब उनके स्थान पर दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इस टेस्ट मैच में विराट कोहली भी नहीं खेल रहे हैं। अजिंक्य रहाणे नियमित कप्तान की जगह टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। दूसरी ओर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए चोटिल हुए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का भी इस मैच में खेलना संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी से पहले सोमवार सुबह युवा बल्लेबाज संजू सैमसन की भी 'यो-यो' टेस्ट में फेल होने की खबर आई। IPL-11 में अपने बल्ले से धूम मचाने वाले बल्लेबाज संजू सैमसन को इंडिया 'ए' टीम में शामिल किया गया था, लेकिन टेस्ट में पास न होने के कारण उन्हें इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि यह पहला मौका होगा जब अफगानिस्तान टेस्ट मैच खेलेगा। बीसीसीआई के विशेष सहयोग से ही अफगानिस्तान यह मुकाम हासिल कर पाया। बेंगलुरु में 14 जून से खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच पर पूरी दुनिया की निगाहें होंगी।