फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mohammed shami injured in a road accident and got stitches after head injury

देहरादून से दिल्ली आ रहे मोहम्मद शमी का हुआ कार एक्सीडेंट, सिर में आई गंभीर चोटें

Sun, 25 Mar 2018 04:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami injured in a road accident and got stitches after head injury
मोहम्मद शमी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। शमी के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं और उनके सिर में 10 टांके लगे हैं। शमी देहरादून से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार की टक्कर ट्रक से हुई, जिसकी वजह से उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले 15 दिनों से वह काफी परेशान चल रहे थे। पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद शमी की मानसिक हालत भी कुछ ठीक नहीं चल रही थी। आईपीएल दिल्ली डेयरडेविल्स की गेंदबाजी की कमान संभालने वाले शमी देहरादून की अभिमन्यू क्रिकेट अकेडमी (एसीए) से लौट रहे थे। यह अकेडमी बंगाल के क्रिकेटर अभिमनन्यु के पिता चलाते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से गेंदबाजी की कमान संभालने वाले शमी का एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया गया था। इस वीडियो के कैप्शन शमी की हौसला अफजाई करते हुए लिखा था कि पारिवारिक कलह के बीच शमी पूरी शिद्दत के साथ अपने गेम पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

mohammed shami injured in a road accident and got stitches after head injury
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI
शमी के लिए पिछले कुछ दिन मानसिक तौर पर काफी कड़े बीते क्योंकि उन पर पत्नी हसीन जहां ने गंभीर आरोप लगाए थे।  हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शमी को भ्रष्टचार के आरोपों से मुक्त करते हुए वार्षिक अनुबंध में शामिल किया और आईपीएल खेलने के लिए क्लीनचिट भी दी। शमी आगामी आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं।

हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि शमी अब खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वहीं गंभीर चोटें आने के बाद इस खिलाड़ी का आईपीएल में खेलना अब मुश्किल माना जा रहा है। डीडी की तरफ से शायद वह शुरुआत के मैच खेल पाएं और अगर चोटें बहुत ज्यादा गंभीर हैं तो शायद उन्हें पूरे आईपीएल से ही हाथ धोना पड़े।

mohammed shami injured in a road accident and got stitches after head injury
mohammad shami
बता दें कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद विवादों में चल रहे हैं। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, शमी इन सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं।

हसीन जहां के मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाने के बाद उनकी निजी जिंदगी के साथ क्रिकेट करियर में भी भूचाल आ गया। बीसीसीआई ने उनका कॉन्ट्रेक्ट रोक दिया था। आईपीएल में भी उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed