फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami in focus as Bengal face rampant Baroda in Syed Mushtaq Ali T20 quarterfinal match Preview

SMAT: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जोर लगाएंगी टीमें, मोहम्मद शमी पर रहेंगी नजरें

Tue, 10 Dec 2024 08:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 10 Dec 2024 08:31 PM IST
सार

टखने की सर्जरी से उबरने के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय तेज गेंदबाज शमी बुधवार को जब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में उतरेंगे तो उनके सामने बंगाल के लिए एक और प्रभावी प्रदर्शन के साथ अपनी फिटनेस से जुड़ी चिंताओं को दूर करने की चुनौती होगी।

विज्ञापन
Mohammed Shami in focus as Bengal face rampant Baroda in Syed Mushtaq Ali T20 quarterfinal match Preview
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टी20 घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे। बंगाल का सामना बड़ौदा से होगा जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर सभी की नजरें होंगी। माना जा रहा है कि शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम दो मैचों में खेल सकते हैं और इसके लिए एनसीए मेडिकल टीम के सदस्य उन पर नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन

टखने की सर्जरी से उबरने के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय तेज गेंदबाज शमी बुधवार को जब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में उतरेंगे तो उनके सामने बंगाल के लिए एक और प्रभावी प्रदर्शन के साथ अपनी फिटनेस से जुड़ी चिंताओं को दूर करने की चुनौती होगी। बंगाल ने सोमवार को शमी के ऑलराउंड खेल से चंडीगढ़ पर तीन रन की रोमांचक जीत से अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी ने किया है प्रभावी प्रदर्शन
शमी ने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद में नाबाद 32 रन बनाने के बाद चार ओवर में सिर्फ 25 रन खर्च कर एक सफलता हासिल की। उन्होंने इस दौरान 13 डॉट गेंदें डाली और अच्छी गति से गेंदबाजी की। चोट से वापसी के बाद शमी ने एक रणजी और आठ टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 64 ओवर की गेंदबाजी में 16 विकेट लिए हैं। बड़ौदा की टीम इस सत्र मे शानदार लय में है। कृणाल पांड्या की अगुआई वाली टीम ने अपने पिछले मैच में सिक्किम के खिलाफ पांच विकेट पर 349 रन बनाए थे। यह टी20 क्रिकेट का नया रिकॉर्ड है। टीम ने इस मैच में 37 छक्के जड़ने का भी रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सामने दिल्ली की चुनौती
अन्य मैच में उत्तर प्रदेश के सामने दिल्ली की चुनौती होगी। रिंकू सिंह और विपरज निगम ने पिछले मैच में तीन ओवर में 48 रन की साझेदारी कर आंध्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश को चार विकेट से जीत दिलाई थी। उत्तर प्रदेश को इन दोनों के अलावा अन्य खिलाड़ियों से भी प्रभावी प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दिल्ली ने ग्रुप चरण में सात मैचों में छह जीत के साथ अंतिम आठ का टिकट कटाया। प्रियांश आर्या एक शतक और एक अर्धशतक के साथ सत्र में 252 रन बना चुके हैं। यश ढुल (185), हिम्मत सिंह (179) और आयुष बडोनी (102) अंतिम आठ मुकाबले में बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे। 

अलुर में खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मैचों में मध्यप्रदेश के सामने सौराष्ट्र जबकि मुंबई के सामने विदर्भ की चुनौती होगी। मुंबई ने नॉकआउट चरण के लिए ऑलआउंडर शम्स मुलानी को टीम में शामिल नहीं किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार लय में है। उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट और 69.50 की औसत से 278 रन बनाये है जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। सौराष्ट्र और मध्यप्रदेश के मैच में भारतीय खिलाड़ी रजत पाटीदार और आईपीएल नीलामी में 23.75 करोड़ रुपये की बोली हासिल करने वाले वेंकटेश अय्यर पर नजरें होगी। मध्यप्रदेश के कप्तान पाटीदार 253 रन के साथ टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed