{"_id":"6334317ef7d5df53bb7b9ba6","slug":"mohammed-shami-corona-report-came-negative-will-he-be-seen-in-team-india-t20-series-against-south-africa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: मोहम्मद शमी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में नजर आएंगे?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: मोहम्मद शमी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में नजर आएंगे?
Wed, 28 Sep 2022 05:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 28 Sep 2022 05:05 PM IST
सार
32 साल के शमी को जुलाई 2022 के बाद से मैदान पर नहीं देखा गया है। उन्होंने नवंबर 2021 के बाद से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। हालांकि, आईपीएल में उनके अनुभव और प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने शमी को टी20 टीम में मौका दिया।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप से भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने इसकी जानकारी बुधवार को खुद इंस्टाग्राम पर दी। शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले कोरोना संक्रमित हुए थे और बाद में उन्हें उस सीरीज से बाहर कर दिया गया था। शमी की जगह उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया था। इसके अलावा बुधवार को शमी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
32 साल के शमी को जुलाई 2022 के बाद से मैदान पर नहीं देखा गया है। उन्होंने नवंबर 2021 के बाद से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। हालांकि, आईपीएल में उनके अनुभव और प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने शमी को टी20 टीम में मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, मैदान पर वापसी से पहले ही शमी कोरोना पॉजिटिव हो गए। शमी ने इस साल आईपीएल में चैंपियन गुजरात टाइटंस के लिए 16 मैचों में 20 विकेट लिए थे। पावरप्ले में शमी का प्रदर्शन शानदार रहा था, जिससे उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाय के तौर पर रखा गया।
शमी और उमेश
शमी और उमेश
भारत अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 सीरीज खेलेगा। इसके मैच 28 सितंबर, 2 अक्तूबर और 4 अक्तूबर को खेले जाएंगे। हालांकि, अब शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। बुधवार को ही बीसीसीआई ने शमी के रिप्लेसमेंट की घोषणा की थी। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से पहले आराम दिया जाएगा, ताकि जररूत पड़ने पर वह खेल सकें।