{"_id":"62386d2037169255436339b6","slug":"mohammad-rizwan-marnus-labuschagne-sajid-khan-imitate-steve-smith-watch-video-who-did-it-better","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मोहम्मद रिजवान, साजिद खान और मार्नस लाबुशेन ने की स्टीव स्मिथ की नकल, वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: मोहम्मद रिजवान, साजिद खान और मार्नस लाबुशेन ने की स्टीव स्मिथ की नकल, वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी
Mon, 21 Mar 2022 05:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 21 Mar 2022 05:48 PM IST
सार
रिजवान और साजिद स्मिथ के क्लासिक लीव यानि गेंद छोड़ने की कला की नकल करते दिखे। इसके बाद लाबुशेन ने रिजवान को सही तरीका बताया कि स्मिथ किस तरह गेंदों को छोड़ते हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान और मार्नस लाबुशेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले दो मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। वहीं, तीसरे और आखिरी टेस्ट का आज से लाहौर में आगाज हो चुका है।
मैच के पहले दिन पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और साजिद खान और ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन स्टीव स्मिथ का मजाक उड़ाते देखे गए। खेल शुरू होने से कुछ घंटे पहले ये तीनों खिलाड़ी एकदूसरे से खूब बातचीत करते दिखे। इस दौरान रिजवान और साजिद ने स्मिथ की नकल करने की कोशिश की। वहीं, लाबुशेन उन्हें ऐसा करते हुए देखते रहे।

Who did the Smith imitation better? @iMRizwanPak @marnus3cricket or @SajidKhan244?
विज्ञापन विज्ञापन
Pitch-side conversations at the GSL. #BoysReadyHain l #PAKvAUS pic.twitter.com/N90bEDb68A— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 21, 2022
रिजवान और साजिद स्मिथ के क्लासिक लीव यानि गेंद छोड़ने की कला की नकल करते दिखे। इसके बाद लाबुशेन ने रिजवान को सही तरीका बताया कि स्मिथ किस तरह गेंदों को छोड़ते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- किसने स्मित की सबसे अच्छी नकल की?
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन कुछ खास नहीं कर सके। वार्नर सात रन और लाबुशेन शून्य पर आउट हुए। वहीं, उस्मान ख्वाजा ने 91 रन और स्टीव स्मिथ 59 रन बनाकर आउट हुए।