{"_id":"5be53723bdec2269ba10ce1e","slug":"mohammad-kaif-appointed-as-assistant-coach-of-delhi-daredevils","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद कैफ को आईपीएल के लिए मिली अहम जिम्मेदारी, इस फ्रेंचाइजी ने बनाया सहायक कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहम्मद कैफ को आईपीएल के लिए मिली अहम जिम्मेदारी, इस फ्रेंचाइजी ने बनाया सहायक कोच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद कैफ
भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ को शुक्रवार को आगामी आईपीएल सत्र के लिये दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का सहायक कोच बनाया गया है। टीम ने घोषणा की, 'दिल्ली डेयरडेविल्स ने भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सत्र के लिये सहायक कोच बनाया है।'
विज्ञापन
कैफ 2017 आईपीएल सत्र में गुजरात लायंस के सहायक कोच रह चुके हैं। वह डेयरडेविल्स टीम में रिकी पोंटिंग और जेम्स होप्स के सहायक कोच होंगे। कैफ ने कहा, 'दिल्ली डेयरडेविल्स टीम से जुड़कर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यह बेहतरीन टीम है और हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स के निदेशक मुस्तफा गौस ने कहा, 'कैफ के पास अपार अनुभव है और उन्हें खेल की गहरी समझ भी है। वह युवाओं के लिये मेंटर की भूमिका में होंगे और हमें यकीन हे कि उनके मार्गदर्शन से टीम अगले सत्र में उम्दा प्रदर्शन करेगी।'
विज्ञापन