फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket News: Mohammad Hafeez posts half nude photo and gets brutally trolled

अर्धनग्न फोटो पोस्ट करते ही पाक क्रिकेटर हफीज की बेइज्जती, फैंस बोले- गरीबों का विराट कोहली

Tue, 24 Sep 2019 11:58 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 24 Sep 2019 11:58 AM IST
सार

  • विश्व कप के बाद से मोहम्मद हफीज का चल रहा बुरा समय
  • केंद्रीय अनुबंध के बाद श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में नहीं मिली जगह
  • हफीज ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग के 6 मैच में बनाए महज 114 रन

विज्ञापन
Cricket News: Mohammad Hafeez posts half nude photo and gets brutally trolled
मोहम्मद हफीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी और जाने-माने ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज के लिए मौजूदा वक्त अच्छा नहीं चल रहा। पहले वर्ल्ड कप 2019 में बुरी तरह फ्लॉप रहे। नतीजतन 2019-20 के लिए हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कांटेक्ट में भी जगह नहीं मिली। फिर श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भी उनका नाम शामिल नहीं था और अब सोशल मीडिया पर मौजूद उनके फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन

पाकिस्तानी टीम से बाहर होने के बाद अब मोहम्मद हफीज वेस्टइंडीज में कैरेबियाई प्रीमियर लीग का हिस्सा है। वहां सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम से जुड़े हुए हैं। कैरेबियाई लीग में खेलने के दौरान 38 वर्षीय हफीज ने रविवार को तीन फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, खूबसूरत सेंट लूसिया में सूर्यास्त का नजारा। हफीज की इस पोस्ट पर तुरंत ही टिप्पणियों की बाढ़ सी आ गई। अधिकतर कमेंट्स में तस्वीरों की तारीफ की बजाय हफीज को ट्रोल किया जा रहा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Cricket News: Mohammad Hafeez posts half nude photo and gets brutally trolled
मोहम्मद हफीज का ट्वीट - फोटो : ट्विटर

दरअसल, स्विमिंग पूल के नजदीक पाकिस्तानी क्रिकेटर बिना शर्ट के मौजूद थे। दिलकश नजारों के साथ उन्होंने अपनी शर्टलेस सेल्फी भी ट्वीट की थी, शायद यही बात फैंस को नागवार गुजरी। उन्हें अर्धनग्न अवस्था में देख कुछ ने जाहिल इंसान बताया तो किसी ने पाकिस्तान से दफा हो जाने की बात कह दी। आगे देखिए ऐसे ही ट्वीट्स...
 


 
 

विज्ञापन


 
 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed