IND Inning
145/5 (13 ov)
Target: 248
Nitish Kumar Reddy 3(3)*
N. Tilak Varma 27 (14)
IND need 103 runs in 42 remaining balls
{"_id":"5a940b714f1c1b1d368bc8df","slug":"mohammad-hafeez-impressed-with-kuldeep-yadav-and-yuzvendra-chahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन दो भारतीय गेंदबाज पर फिदा हुए पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज, कहा- इनसे सीखने की जरूरत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इन दो भारतीय गेंदबाज पर फिदा हुए पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज, कहा- इनसे सीखने की जरूरत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Feb 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद हफीज
- फोटो : File
पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने टीम इंडिया के दो युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की है। फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हफीज ने इन दोनों रिस्ट स्पिनर की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने दक्षिण अफ्रीका में कमाल की गेंदबाजी की।
विज्ञापन
बता दें कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने प्रोटियाज को उन्हें के घर पर पहले वन-डे सीरीज में 5-1 से मात दी और फिर टी20 सीरीज 2-1 से जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन
पूरे वन-डे में सीरीज में अफ्रीकी गेंदबाज इन दोनों की गेदों पर जुझते हुए नजर आए। दोनों ने मिलकर इस सीरीज में 33 विकेट लिए। इनमें कुलदीप ने 17 और चहल ने 16 विकेट अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
हफीज ने कहा कि क्रिकेट में लेग स्पिनर की भूमिका हमेशा अहम रहती है। उन्होने कहा कि फिलहाल पाकिस्तान में शादाब खान भी इन दोनों की तरह टीम के लिए बेहतर कर रहे हैं।
हफीज ने आगे कहा कि चहल-कुलदीप की जोड़ी हर मैच में कमाल कर रही। वहीं, शादाब को भी इन दोनों से सीखना चाहिए। मेरा मानना है कि हर टीम एक लेग स्पिरन होना चाहिए। लेग स्पिनर टीम में एक्स फैक्टर का काम करता है।