फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Hafeez, five others to join Pakistan squad in England after second negative Covid-19

कोरोना वायरस: मोहम्मद हफीज समेत छह क्रिकेटर्स शुक्रवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे

Wed, 01 Jul 2020 06:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 01 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Hafeez, five others to join Pakistan squad in England after second negative Covid-19
मोहम्मद हफीज - फोटो : File
कोरोना वायरस के दो परीक्षण में नेगेटिव पाए जाने के बाद इंग्लैंड में टीम से जुड़ने के पात्र पाकिस्तान के छह क्रिकेटर शुक्रवार को मैनचेस्टर के लिए रवाना होंगे। पिछले हफ्ते टीम की रवानगी से पहले पॉजिटिव पाए गए फखर जमां, मोहम्मद हसनेन, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और वहाब रियाज नवीनतम परीक्षण में निगेटिव आए हैं, जिन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कराया था।
विज्ञापन


पीसीबी ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर बयान में कहा, ‘छह पाकिस्तानी क्रिकेटरों का दूसरा समूह शुक्रवार तीन जुलाई को राष्ट्रीय विमानन कंपनी के विमान से मैनचेस्टर के लिए रवाना होगा। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस से जो खिलाड़ी यात्रा करेंगे उनमें फखर जमां, मोहम्मद हसनेन, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और वहाब रियाज शामिल हैं।’
विज्ञापन


पीसीबी ने कहा कि मैनचेस्टर ने इन सभी छह खिलाड़ियों को वोरसेस्टर ले जाया जाएगा और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के परीक्षण कार्यक्रम में निगेटिव पाए जाने के बाद बाकी टीम के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी खिलाड़ियों में से हफीज को लेकर विवाद हो गया था जब उन्होंने पीसीबी के परीक्षण में संक्रमित जाए जाने के अगले दिन निजी प्रयोगशाला में परीक्षण कराया था और निगेटिव पाए गए थे। स्पिनर काशिफ भट्टी, तेज गेंदबाज हारिस राऊफ और इमरान खान तथा बल्लेबाज हैदराबाद अली अब भी आइसोलेशन में हैं।


शनिवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले पाकिस्तान के कुल मिलाकर 10 खिलाड़ी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। पाकिस्तान अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा। पीसीबी ने सीनियर बल्लेबाज शोएब मलिक को यूएई में अपने परिवार के साथ समय बिताने और जुलाई के अंत में टीम के साथ जुड़ने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed