फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Amir says India and Pakistan Bilateral series will benifit cricket

मोहम्मद आमिर का बयान: अगर भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज हुई तो क्रिकेट को फायदा होगा

Thu, 25 Nov 2021 07:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 25 Nov 2021 07:12 PM IST
सार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज कराने से क्रिकेट के खेल को फायदा मिलेगा। आमिर के अनुसार दुबई में दोनों देशों के बीच सीरीज कराई जा सकती है। 

विज्ञापन
Mohammad Amir says India and Pakistan Bilateral series will benifit cricket
मोहम्मद आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्ला टाइगर्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज कराने से क्रिकेट को काफी फायदा होगा और दुबई में यह सीरीज कराई जा सकती है। हाल ही में कोरोना को हराकर वापस लौटे आमिर अबू धाबी टी-10 लीग में बांग्ला टाइगर्स के लिए खेलते हैं। इस बीमारी से ठीक होने के बाद उन्होंने नेट में गेंदबाजी करनी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दो दिन से वो प्रैक्टिस कर रहे हैं। हालांकि ज्यादा बोलने या ज्यादा दौड़ने पर उन्हें खांसी शुरू हो जाती है। कोरोना से वापसी पर उन्होंने बताया कि यह काफी मुश्किल है, क्योंकि आपको थकान महसूसी होती है। 
विज्ञापन


दुबई क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन अब्दुल रहमान ने उनके शहर में भारत और पाकिस्तान के बीच द्रिपक्षीय सीरीज कराने का प्रस्ताव रखा था। इस पर बात करते हुए आमिर ने कहा "यह अच्छा संकेत है और हमें उनका धन्यवाद करना अदा चाहिए। हालांकि जब तक दोनों देशों की सरकारें साथ बैठकर अपनी समस्याओं का समाधान नहीं निकालती हैं, तब तक कोई तीसरी पार्टी कुछ नहीं कर सकती है। यह दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड और उनके सोचने के तरीके पर भी निर्भर करता है। अगर सभी पार्टियां मान जाती हैं और अगर दोनों देशों के बीच सीरीज खेली जाती है तो यह इस खेल के लिए काफी फायदेमंद होगा।" 
विज्ञापन


टी-10 में गेंदबाजी मुश्किल
टी-10 मैच में एक गेंदबाज के पास सिर्फ दो ओवर होते हैं। ऐसे में आमिर ने बताया कि इस फॉर्मेट में गेंदबाजी काफी मुश्किल है। आपके पास लय पकड़ने का मौका नहीं रहता है। गेंदबाजों के लिए यह टूर्नामेंट काफी मुश्किल है। खेल के प्रति आपकी समझ बेहतर होती है, जैसे ही आप डॉट गेंद करने के बारे में और बाउंड्री रोकने के बारे में सोचते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि अगर उन्हें शुरुआत में स्विंग मिलती है तो वो विकेट लेने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हसन अली का बचाव किया
आमिर ने कहा कि जो लोग एक कैच छूटने पर हसन अली को ट्रोल कर रहे हैं, उनके पास क्रिकेट की कोई समझ नहीं है। अपने करियर में हर खिलाड़ी कैच छोड़ता है। हसन अली एक अच्छे फील्डर हैं। साथ ही पाकिस्तान कैच छूटने से मैच नहीं हारा। आप इस टीम की बुराई नहीं कर सकते हैं। आप सिर्फ इस टीम की तारीफ कर सकते हैं कि इसने कितना अच्छा प्रदर्शन किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed