{"_id":"59b631434f1c1bf07f8b5e82","slug":"mohammad-amir-may-skip-independence-cup-due-to-his-birth-child-at-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में 8 साल बाद इंटरनेशनल टूर्नामेंट पर इस वजह से बाहर रह सकते हैं मोहम्मद आमेर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक में 8 साल बाद इंटरनेशनल टूर्नामेंट पर इस वजह से बाहर रह सकते हैं मोहम्मद आमेर
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और मोहम्मद आमिर
- फोटो : icc
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर की पत्नी मां बनने वाली हैं। आमेर ने लंदन में बच्चे के जन्म के समय पत्नी के साथ होने की इच्छा जताई है। लिहाजा आमेर के पाकिस्तान में विश्व एकादश के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज में भाग लेने की उम्मीद कम है। करीब 8 साल बाद पाकिस्तान में हो रहे इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पाक आमेर के बगैर उतर सकता है। सूत्रों के अनुसार आमेर ने पाक क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर से इसके लिए अनुमति मांगी है।
टीम के एक अन्य सूत्र ने कहा कि आमेर पीठ में अकड़न की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। एसेक्स के लिए खेलते हुए अंतिम मैच में उनके पीठ में दर्द हो गया था। सूत्रों ने बताया कि आमेर लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। इसलिए वह अपनी पीठ के दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान को अगले माह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है।
भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में आमेर ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए थे। इसी वजह से पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराकर पहली बार चैंपियंस ट्राफी जीता था। खिताब जीतने के बाद आमेर पाकिस्तान नहीं आए थे। वह काउंटी क्रिकेट खेलने सीधे लंदन चले गए थे।