फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mohammad amir may cut down his test career

पाक को खल सकती है अपने सबसे घातक गेंदबाज की कमी, कोहली भी होते हैं इनसे परेशान

Tue, 27 Mar 2018 05:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
mohammad amir may cut down his test career
मोहम्मद आमिर - फोटो : file

पाकिस्तान के घातक गेंदबाज मोहम्मद आमिर को लेकर एक बड़ी ही चौंकाने वाली खबर आ रही है कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में आमिर ने बताया कि उन्होंने टीम के कोच मिकी ऑर्थर से इस बारे में बात की है। उनका भी कहा है कि अगर मुझे 2019 वर्ल्ड कप खेलना है तो टेस्ट मैच से बचना होगा। 

विज्ञापन


बता दें कि आमिर पर 2010 में मैच फिक्सिंग के आरोप में 5 साल का बैन लगा दिया गया था। इसके बाद आमिर ने 2016 में एक बार फिर वापसी की। फिलहाल उनकी उम्र अभी 25 साल है लेकिन इसके बावजूद उनका कहना है कि पहले के मुकाबले इन दिनों क्रिकेट बहुत ज्यादा खेला जा रहा है, ऐसे में एक गेंदबाज को लंबे समय तक खुद को फिट रखना बेहद चुनौती भरा काम हो गया है।
विज्ञापन


आमिर पाकिस्तान की ओर से अब तक 16 टेस्ट मैचों में खेल चुके हैं और उस दौरान उन्होंने 44 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, वन-डे में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है 40 वन-डे में उनका नाम 57 विकेट हैं। आमिर की दोस्ती टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से भी बहुत गहरी है। कोहली ने उन्हें अपना पसंदीदा बैट भी गिफ्ट किया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed