{"_id":"3756f8fa-872c-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"mohali-pitch-may-give-some-relief-to-australian-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया को राहत देगी मोहाली की विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया को राहत देगी मोहाली की विकेट
मोहाली/एजेंसी
Updated Thu, 07 Mar 2013 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ पिछले दो टेस्ट मैचों में स्पिन ट्रैक होने के कारण शर्मनाक हार झेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को मोहाली में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से राहत मिल सकती है। 14 मार्च से यहां शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को भरोसा दिलाया है कि यहां की विकेट दोनों टीमों के लिए समान चुनौती पेश करेगी।
विज्ञापन
पीसीए के सचिव एमपी पंडोव ने कहा, ‘मोहाली की विकेट चेन्नई और हैदराबाद से बिल्कुल अलग होगी। यहां की विकेट दोनों टीमों के लिए बराबर चुनौतीपूर्ण होगी। हमने इस पिच को इस तरह से तैयार किया है कि यहां पिछले मुकाबलों से अलग परिणाम देखने को मिलेगा। यहां दोनों टीमों के बल्लेबाजों और गेंदबाजों को फायदा मिलेगा।’
विज्ञापन
पीसीए अध्यक्ष आईएस बिंद्रा ने कहा कि उन्होंने पिच क्यूरेटर को प्रतिस्पर्धी विकेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं जिससे दर्शकों को भी भरपूर मजा आए।