{"_id":"5b9394f4867a55019d6167cb","slug":"moeen-ali-says-team-india-bowlers-shows-their-best-attack-in-fifth-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की बॉलिंग देख घबराए मोइन अली, बोले सर्वश्रेष्ठ आक्रमण के साथ गेंदबाजों ने किया हमला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की बॉलिंग देख घबराए मोइन अली, बोले सर्वश्रेष्ठ आक्रमण के साथ गेंदबाजों ने किया हमला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
india vs england
इंग्लैंड के आल राउंडर मोईन अली ने कहा कि मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है। अली ने 170 गेंद में 50 रन की पारी खेली और एलिस्टर कुक के साथ 73 रन की भागीदारी निभायी जिससे मेजबान टीम ने स्टंप तक सात विकेट पर 198 रन बना लिये थे।
विज्ञापन
अली ने शुक्रवार को कहा, 'मैंने एक बार में एक ही गेंद का सामना करने की कोशिश की। मैंने सोचा कि उन्होंने सचमुच अच्छी गेंदबाजी की। विकेट काफी धीमा था, लेकिन गेंद में परिवर्तन हो रहा था इसलिए मैंने सिर्फ संयम बरतने का प्रयास किया।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'भारतीय गेंदबाजों ने मुझे ज्यादा हिट करने वाली गेंद नहीं फेंकी। इसलिये मैंने सिर्फ बल्लेबाजी करने की कोशिश की। मैं हमेशा ऐसे नहीं खेलता लेकिन हम अच्छी स्थिति में थे '
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'आप सिर्फ उम्मीद करते हो कि वे गेंदबाजी करेंगे। लेकिन वे आप पर हावी हो जाते हैं, वे एक समान रफ्तार और एक ही क्षेत्र में गेंदबाजी करते हैं। मैंने अभी तक जितने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण का सामना किया, यह उनमें से एक है। वे हमेशा, लगातार अच्छी गेंदबाजी करते रहे।'