{"_id":"633ac2b1f5747650203bc42a","slug":"moeen-ali-said-india-and-australia-big-claimant-of-winning-t20-world-cup-after-winning-t20-series-in-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Moeen Ali: पाकिस्तान से टी20 सीरीज जीतने के बाद मोईन बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Moeen Ali: पाकिस्तान से टी20 सीरीज जीतने के बाद मोईन बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार
Mon, 03 Oct 2022 04:38 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 03 Oct 2022 04:38 PM IST
सार
पाकिस्तान में टी20 सीरीज जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान मोईन अली ने कहा है कि उनकी टीम के अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार हैं।
विज्ञापन
मोईन अली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला इंग्लैंड ने जीत लिया और इसी के साथ सात मैचों की सीरीज 4-3 से अपने नाम की। इस जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान मोईन अली ने कहा कि उनकी टीम यह सीरीज 6-1 से जीत सकती थी, लेकिन दो मौकों पर इंग्लैंड ने आखिरी ओवरों में मैच गंवा दिया। वहीं, विश्व कप को लेकर उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया भी टी20 विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार हैं। मोईन ने पाकिस्तान की टीम को ही विश्व कप जीतने का दावेदार नहीं बताया, जबकि वह पाकिस्तान के खिलाफ ही करीबी अंतर से सीरीज जीते थे।
इस सीरीज में इंग्लैंड तीन मैच हारा था और दो मैचों में हार का अंतर बेहद कम था। पाकिस्तान की मेजबानी को लेकर उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर व्यवस्थाएं शानदार थीं, लेकिन लाहौर का खाना अच्छा नहीं था।
IND vs SA: T20I में सूर्यकुमार के नाम सबसे तेज हजार रन, एक कैलेंडर ईयर में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज

आखिरी टी20 में इंग्लैंड 67 रन से जीता
इंग्लैंड ने आखिरी टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 209 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने 78 और हैरी ब्रूक ने 46 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के लिए एकमात्र विकेट मोहम्मद हसनैन ने लिया था। वहीं, मोहम्मद वसीम जूनियर ने अपने चार ओवरों में 61 रन लुटाए।
210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम आठ विकेट खोकर सिर्फ 142 रन बना पाई। शान मसूद ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। वहीं, खुशदिल शाह ने 27 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट क्रिस वोक्स ने लिए। डेविड विली को दो विकेट मिले। टॉप्ली, राशिद और सैम करन ने एक-एक विकेट लिया।
Mukesh Kumar: सेना के टेस्ट में तीन बार फेल, ऑटो चलाने वाले पिता की मौत, पर सबसे लड़कर टीम इंडिया में बनाई जगह
इंग्लैंड की टीम लंबे समय बाद पाकिस्तान में खेल रही थी। टीम के नियमित कप्तान जोस बटलर भी इस सीरीज में टीम के साथ नहीं थे, लेकिन मोईन अली की अगुआई में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज में जीत हासिल की।