{"_id":"612f5c108ebc3eb626306acb","slug":"moeen-ali-named-england-vice-captain-for-fourth-test-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs IND: चौथे टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने बदल दिया उपकप्तान, बटलर की जगह इस खिलाड़ी को दी जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs IND: चौथे टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने बदल दिया उपकप्तान, बटलर की जगह इस खिलाड़ी को दी जिम्मेदारी
Wed, 01 Sep 2021 04:25 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओवल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओवल
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 01 Sep 2021 04:25 PM IST
सार
भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर @ICC
विस्तार
भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। द ओवल में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में उन्हें जोस बटलर की जगह टीम का उपकप्तान बनाया गया है। ईसीबी ने एक बयान जारी कर कहा कि मोईन अली को भारत के खिलाफ गुरुवार से ओवल में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के लिए टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। मोईन से पहले जोस बटलर टीम के उपकप्तान थे लेकिन वह चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह दोबारा पिता बनने वाले हैं। ऐसे में मोईन को उनकी जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि मोईन भारत के खिलाफ पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं थे। दूसरे मैच में इंग्लैंड टीम में वापसी की थी। लॉर्ड्स में उन्होंने 40 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी झटके थे। इसके बाद लीड्स टेस्ट में उन्होंने आठ रन बनाने के साथ 44 रन देकर एक विकेट ही ले पाए। तीसरे टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को पारी व 76 रनों से हराया था। फिलहाल दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
विज्ञापन
Moeen Ali has been named as our vice-captain for the fourth LV= Insurance Test against India. Congrats, Mo! 👏 pic.twitter.com/4eYRn9WXWv
विज्ञापन विज्ञापन— England Cricket (@englandcricket) September 1, 2021