फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: धोनी को मांकड़िंग करने चले थे क्रुणाल पांड्या, धरी रह गई सारी चालाकी

Thu, 04 Apr 2019 04:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 04 Apr 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
MIvCSK: MS Dhoni Receives a Rare 'Mankad' Warning From Krunal Pandya
धोनी को मांकड़िंग का प्रयास करते क्रुणाल - फोटो : अमर उजाला

अपनी चुस्ती-फुर्ती,चपलता और चतुराई के लिए मशहूर धोनी ने बुधवार रात एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें चकमा देना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। चेन्नई और मुंबई के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में इसका नजारा देखने को मिला। जब क्रुणाल पांड्या ने धोनी को मांकड़िंग करने की नाकाम कोशिश की।

MIvCSK: MS Dhoni Receives a Rare 'Mankad' Warning From Krunal Pandya
धोनी को मांकड़िंग का प्रयास करते क्रुणाल

वाकया चेन्नई की पारी के 14वे ओवर का है। जब चौथी गेंद पर क्रुणाल पांड्या अचानक गेंद डालने के दरम्यान रुक गए। बड़े पांड्या को ऐसा लगा कि उनके बॉलिंग एक्शन खत्म होने से पहले ही धोनी क्रीज से बाहर हो गए है और उन्होंने इसका फायदा उठाने की सोची और गेंद नहीं फेंकी। लेकिन शायद वो धोनी की चतुराई से अनजान थे।

MIvCSK: MS Dhoni Receives a Rare 'Mankad' Warning From Krunal Pandya
धोनी को मांकड़िंग का प्रयास करते क्रुणाल

धोनी पांड्या की इस चालाकी को पहले ही भांप चुके थे और उन्होंने अपने बल्ले को क्रीज पर ही रोक दिया और वह आगे बढ़े ही नहीं। पांड्या को लगा कि धोनी क्रीज से आगे बढ़ जाएंगे, लेकिन उन्हें पता ही नहीं था कि उनका सामना चतुराई की परिभाषा धोनी से होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
MIvCSK: MS Dhoni Receives a Rare 'Mankad' Warning From Krunal Pandya
धोनी को मांकड़िंग का प्रयास करते क्रुणाल - फोटो : अमर उजाला
रिप्ले में साफ तौर पर नजर आ रहा था कि धोनी किस तरह चौकस और सचेत थे। हालांकि इस मैच में धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई को 37 रन से उस वक्त हार का सामना करना पड़ा। जब मुंबई द्वारा खड़े किए गए 170 रन के स्कोर को चेन्नई पार नहीं कर पाई। यह उनकी चार मैच में पहली हार थी।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed