{"_id":"586bd89a4f1c1b4755158744","slug":"mithali-raj-will-lead-women-s-world-cup-qualifiers-in-srilanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप में शानदार प्रदर्शन का मिताली को मिला ईनाम, बनीं कप्तान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशिया कप में शानदार प्रदर्शन का मिताली को मिला ईनाम, बनीं कप्तान
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
मिताली राज
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आईसीसी महिला विश्व कप क्रिकेट क्वालीफायर्स के लिए मिताली राज भारत की 14 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगी। क्वालीफायर्स तीन से 21 फरवरी तक कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इससे पहले बैंकाक में एशिया कप टी-20 में हिस्सा लिया था जहां टीम अपना खिताब बचाने में सफल रही थी। भारतीय टीम की दो सदस्य हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना इस समय ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग में खेल रही हैं। भारतीय टीम ग्रुप ए में श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और थाईलैंड के साथ है।
भारतीय टीम का पहला मुकाबला सात फरवरी को मेजबान श्रीलंका से होगा। उससे पहले टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ एक अभ्यास मैच खेलेगी। हर टीम पहले दौर में चार-चार मैच खेलेगी। उसके बाद दोनों ग्रुप से तीन-तीन टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी। सुपरसिक्स दौर में शीर्ष चार टीमें आठ टीमों के आईसी विश्व कप में शामिल होंगी। विश्व कप का आयोजन 26 जून से 23 जुलाई तक इंग्लैंड में होगा।
भारतीय टीम इस प्रकार है:
मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, तिरुष कामिनी, वेदा कृष्णमूर्ति, देविका वैद्यया, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, शिखा पांडेय, सुकन्या परिदा, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, दीप्ति शर्मा