{"_id":"5c1e2681bdec2256f16bf86c","slug":"mithali-raj-says-its-time-to-bring-focus-back-on-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच संग विवाद के बाद पहली बार सामने आई मिताली राज, बोली- 'आ गया खुद को साबित करने का समय'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोच संग विवाद के बाद पहली बार सामने आई मिताली राज, बोली- 'आ गया खुद को साबित करने का समय'
Sat, 22 Dec 2018 05:26 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 22 Dec 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
mithali raj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड दौरे की तैयारियों में जुटी भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने शनिवार को फिर से ध्यान क्रिकेट पर वापस लाने पर जोर दिया क्योंकि विश्व टी-20 के विवादास्पद समापन के बाद टीम गलत कारणों से सुर्खियों में थी। हाल में कैरेबियाई सरजमीं पर हुए महिला विश्व टी-20 में मिताली को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अंतिम एकादश में नहीं शामिल किया गया था, तब उनके और टीम के कोच रमेश पोवार के बीच मतभेदों की बात सामने आयी थी।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों ने बीसीसीआई को पत्र लिखे लेकिन ये पत्र लीक हो गए। चयनकर्ताओं ने मिताली पर भरोसा कायम रखते हुए उन्हें टी-20 टीम में बरकरार रखा और अगले महीने न्यूजीलैंड के दौरे पर एकदिवसीय में उनकी कप्तानी बरकरार रखी। मिताली ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, 'जिस तरह से घटनायें हुई, निश्चित रूप से खेल के लिये अच्छी नहीं थीं। इससे हर किसी पर अलग अलग तरह का अलग तरीकों से असर पड़ा।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मुझे भरोसा है कि अब चीजें सही हो गयी हैं और हमें खेल पर, खिलाड़ियों पर और टीम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।' मिताली ने कहा, 'मैं यही कह सकती हूं कि पिछले कुछ समय मेरे और मेरे परिवारवालों के लिये काफी तनावपूर्ण रहे।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'इससे निश्चित रूप से महिला क्रिकेट सुर्खियों में आ गया जिसकी जरूरत नहीं थी। जब आप टीम नहीं बल्कि क्रिकेट के इतर मुद्दों के बारे में बात करते हो तो ध्यान खेल से हट जाता है।' मिताली ने कहा, 'अब हमें न्यूजीलैंड का दौरा करना है, तो अब समय आगे बढ़ने का है। आगे बढ़ो तथा और अधिक सकारात्मक रहो।'