फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mithali Raj Retirement From most ODI runs to captaincy in most matches in the World Cup Mithali raj records which are difficult to break

Mithali Raj: मिताली के वो रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना मुश्किल, सबसे ज्यादा रन से लेकर वर्ल्ड कप में कप्तानी तक

Wed, 08 Jun 2022 04:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 08 Jun 2022 04:02 PM IST
सार

टेस्ट में मिताली भारत की ओर से दोहरा शतक लगाने वाली इकलौती महिला बल्लेबाज हैं। 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ मिताली ने 214 रन की पारी खेली थी। यह महिला क्रिकेट में टेस्ट में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।

विज्ञापन
Mithali Raj Retirement From most ODI runs to captaincy in most matches in the World Cup Mithali raj records which are difficult to break
मिताली राज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट की महानतम खिलाड़ी मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मिताली ने 23 साल के करियर में कई उपलब्धियां हासिल की। वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। वहीं, महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। मिताली ने 1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला था। वहीं, मिताली का आखिरी मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में इसी साल था।
विज्ञापन


मिताली को 2003 में अर्जुन पुरस्कार और 2017 में विजडन लीडिंग वुमन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड अवार्ड दिया गया था। मिताली को 2015 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। 2021 में मिताली को खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया था।
विज्ञापन

Mithali Raj Retirement From most ODI runs to captaincy in most matches in the World Cup Mithali raj records which are difficult to break
मिताली राज - फोटो : सोशल मीडिया
मिताली राज के प्रमुख रिकॉर्ड और उपलब्धियां: 
  • मिताली को 'भारतीय क्रिकेट की महिला तेंदुलकर' का कहा जाता है। मिताली वनडे और टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।
  • 2017 महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान मिताली लगातार सात अर्धशतक लगाने में सफल रही थीं। ऐसा करने वाली वो पहली महिला क्रिकेटर हैं।
  • मिताली एक टीम के लिए लगातार सबसे ज्यादा महिला वनडे (109 मैच) खेलने वाली खिलाड़ी हैं।
  • मिताली विश्व कप में 1,000 से अधिक रन बनाने वाली पहली भारतीय और पांचवीं महिला क्रिकेटर हैं।
  • मिताली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी हैं। उनके नाम 232 मैचों में 7805 रन हैं।
  • मिताली अंतरराष्ट्रीय टी20 में दो हजार रन बनाने वाली पहली महिला भारतीय क्रिकेटर हैं।
  • मिताली 20 से अधिक सालों तक खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी हैं। 
  • मिताली 200 वनडे मैच खेलने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं।
  • उन्होंने 2005 और 2017 में विश्व कप के फाइनल में भारत का नेतृत्व किया।
  • मिताली वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 24 मैचों में कप्तानी करने वाली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने इसी साल वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क (23 मैच) को पीछे छोड़ा था।
  • मिताली छह वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली इकलौती महिला खिलाड़ी हैं। पुरुषों में भारत के लिए यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।
  • टेस्ट में मिताली भारत की ओर से दोहरा शतक लगाने वाली इकलौती महिला बल्लेबाज हैं। 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ मिताली ने 214 रन की पारी खेली थी। यह महिला क्रिकेट में टेस्ट में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।

Mithali Raj Retirement From most ODI runs to captaincy in most matches in the World Cup Mithali raj records which are difficult to break
मिताली राज - फोटो : सोशल मीडिया
मिताली राज का करियर
फॉर्मेट मैच रन औसत शतक
टेस्ट 12 699 43.68 1
वनडे 232 7805 50.68 7
टी20 89 2364 37.52 0
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed