{"_id":"62401e3975c05218e36fd141","slug":"mithali-raj-becomes-youngest-and-oldest-indian-to-score-fifty-in-women-s-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Women's World Cup: मिताली राज ने 22 साल बाद फिर किया कमाल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Women's World Cup: मिताली राज ने 22 साल बाद फिर किया कमाल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि
Sun, 27 Mar 2022 01:50 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:50 PM IST
सार
मिताली राज ने साल 2000 में विश्व कप में अर्धशतक लगाया था और अब 22 साल बाद फिर विश्व कप में अर्धशतक लगाया है। वो विश्व कप में भारत के लिए अर्धशतक लगाने वाली सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन
मिताली राज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। महिला विश्व कप 2022 के आखिरी लीग मुकाबले में मिताली ने शानदार अर्धशतक लगाया और एक खास उपलब्धि अपने नाम की। इस मैच में उन्होंने 84 गेंदों में 68 रन की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम को एक अच्छा स्कोर बनाने में मदद की। यह अर्धशतक लगाने के साथ ही मिताली भारत के लिए विश्व कप में अर्धशतक लगाने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई हैं। यह मिताली के वनडे करियर का 64वां अर्धशतक था।
अपना छठां विश्व कप खेल रही मिताली ने साल 2000 में भी भारत के लिए विश्व कप में अर्धशतक लगाया था। उस समय वो भारत के लिए विश्व कप में अर्धशतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। अब मिताली यह कारनामा करने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गई हैं।
विज्ञापन
स्मृति, मिताली शेफाली ने किया कमाल
इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान मिताली राज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान मिताली ने भी 68 रन की पारी खेली। अंत में हरमनप्रीत कौर ने 48 रन की पारी खेली और भारत का स्कोर 274 तक पहुंचाया।
भारत ने इस पारी की शुरुआत बहुत ही शानदार की थी और ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से 300 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करेगी। हालांकि, बाद में अफ्रीकी गेंदबाजों ने वापसी की और भारत को 274 के स्कोर पर रोक लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए इस्माइल और क्लास ने दो-दो विकेट लिए। वहीं खाका और ट्रॉयन को एक-एक विकेट मिला।