फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीवी की वजह से टीम का साथ छोड़ेंगे मिचेल स्टार्क, T20 world cup में हौसला बढ़ाकर निभाएंगे पतिधर्म

Fri, 06 Mar 2020 03:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 06 Mar 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Mitchell Starc to leave South Africa tour to watch wife in T20 World Cup final
स्टार्क और हेली - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी पत्नी का फाइनल मैच देखने के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा बीच में ही छोड़ दिया है। वह स्वदेश लौट रहे हैं। 


 

Mitchell Starc to leave South Africa tour to watch wife in T20 World Cup final
मिशेल स्टार्क - फोटो : ट्विटर

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला सात मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले स्टार्क ने अपनी टीम का साथ छोड़ दिया है और अपनी बीवी का मैच देखने के लिए वह सिडनी लौट रहे हैं। 

Mitchell Starc to leave South Africa tour to watch wife in T20 World Cup final
भारतीय महिला टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - फोटो : ट्विटर

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। स्टार्क की पत्नी एलिसा हेली ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mitchell Starc to leave South Africa tour to watch wife in T20 World Cup final
मिचेल स्टार्क और एलिसा हेली - फोटो : सोशल मीडिया

स्टार्क अपनी पत्नी को अपने देश में वर्ल्ड कप फाइनल में खेलते हुए देखने का बेहद खास मौका गवाना नहीं चाहते हैं। इसलिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वन-डे को बीच में ही छोड़कर ऑस्ट्रेलिया लौटने का फैसला किया। फिलहाल, दक्षिण अफ्रीकी टीम सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुकी है।

विज्ञापन
Mitchell Starc to leave South Africa tour to watch wife in T20 World Cup final
alyssa healy

बता दें कि एलिसा ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने महिला टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक खेले गए पांच मैचों में उन्होंने 161 रन बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed