आईपीएल 2020 से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में तूफानी पारी खेली। आईपीएल के 13वें सीजन के लिए प्रैक्टिस करने के दौरान 'माही' ने पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के लगाकर सबको चौंका दिया है।
VIDEO: माही मार रहा है...IPL 2020 से पहले धोनी ने जड़े लगाातार पांच छक्के, दुनिया हुई दीवानी
आईपीएल में चेन्नई को तीन बार चैंपियन बनाने वाले धोनी के बल्ले से निकले लगातार पांच छक्के ने साबित कर दिया कि उनकी काबिलियत पर किसी को कोई शक नहीं है, भले ही वह काफी दिनों से क्रिकेट से दूर क्यों न हो?
'थाला' के लगातार पांच छक्के जड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स तमिल ने अपने ऑफिशियल ट्विट हैंडल पर शेयर किया है। इस दौरान मैदान पर धोनी का 'सुपर किंग' शो दिखा।
BALL 1⃣ - SIX
BALL 2⃣ - SIX
BALL 3⃣ - SIX
BALL 4⃣ - SIX
BALL 5⃣ - SIX
ஐந்து பந்துகளில் ஐந்து சிக்ஸர்களை பறக்கவிட்ட தல தோனி!
முழு காணொளி காணுங்கள் 📹👇
#⃣ "The Super Kings Show"
⏲️ 6 PM
📺 ஸ்டார் ஸ்போர்ட்ஸ் 1 தமிழ்
📅 மார்ச் 8
➡️ @ChennaiIPL pic.twitter.com/rIcyoGBfhE
आईपीएल 2020 की शुरुआत 29 मार्च से होगी। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में होगा। इससे पहले 38 वर्षीय धोनी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दो मार्च से अन्य खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं। मालूम हो कि धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद क्रिकेट से दूर हैं।