{"_id":"58d1f2944f1c1b996e1a153d","slug":"mitchell-starc-takes-aim-at-r-ashwin-s-helmet","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ने अश्विन के 'सिर' को बताया अपना निशाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ने अश्विन के 'सिर' को बताया अपना निशाना
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Wed, 22 Mar 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
- फोटो : The Guardian
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क चोट के चलते भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं। स्टार्क ने अश्विन को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि वो भारतीय ऑफ-स्पिनर को बॉलिंग करने के लिए बैचेन हैं और इस बार उनके निशाने पर अश्विन का हेल्मेट होगा। गौरतलब है कि अश्विन और स्टार्क के बीच बंगलूरू टेस्ट के दौरान दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई थी। स्टार्क जून में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी करने वाले हैं।
स्टार्क ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से हंसते हुए कहा, "मैं अश्विन को गेंदबाजी करने के लिए उत्साहित हूँ। मैं उनकी सलाह मानकर हेल्मेट पर मारने की कोशिश करूंगा। इस सीरीज को लेकर कई तरह की बातें हुई, मगर लोगों ने क्रिकेट का खूब मजा उठाया है।"
अश्विन ने बंगलूरू टेस्ट की दोनों पारियों में स्टार्क को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद अश्विन ने उनके माथे की ओर इशारा किया था। इससे पहले स्टार्क ने अभिनव मुकुंद को आउट कर ऐसा ही किया था। ऑस्ट्रेलिया बंगलूरू टेस्ट 75 रन से हारा था। स्टार्क 2015 के विश्व कप में 'मैच ऑफ द टूर्नामेंट' रहे थे।