{"_id":"58d2123b4f1c1bb6681a453c","slug":"mitchell-starc-eyes-his-comeback-from-champions-trophy-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिचेल स्टार्क को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी का भरोसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिचेल स्टार्क को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी का भरोसा
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से चोट के कारण बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क इस साल इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी करने के लिए ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं। मौजूदा टेस्ट सीरीज में स्टार्क चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह इस सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए थे।
कंगारू टीम के तेज़ गेंदबाज़ ने Fox Sports के साथ बातचीत में कहा कि उन्होंने 18 महीने पहले भी इसी तरह वापसी की थी। उन्होंने कहा कि यह चौथी बार है, जब ऐसा हुआ है। यह अच्छा फ्रेकचर है, लेकिन यह डिस्लोकेशन नहीं है। उन्होंने संन्यास की बातों को दरकिनार किया। स्टार्क ने कबूला की उनकी मंशा जून में इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी करने पर है। स्टार्क ने बल्ले से पहला टेस्ट भारत की पहुंच से बहुत दूर कर दिया था।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस समय भारतीय दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीन मैच पूर्ण हो चुके हैं और सीरीज में दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर बनी हुई हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी और चौथा टेस्ट मैच 25 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।