{"_id":"5f2942848ebc3e63db11b568","slug":"mitchell-starc-does-not-regret-missing-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे स्टार्क, बोले- नहीं खेल पाने का मलाल नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे स्टार्क, बोले- नहीं खेल पाने का मलाल नहीं
Tue, 04 Aug 2020 04:42 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 04 Aug 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का हिस्सा नहीं बनने का मलाल नहीं है और उन्होंने कहा कि वह आगामी गर्मियों के सत्र की तैयारी करके सहज हैं। स्टार्क ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप पर ध्यान लगाने के लिए आईपीएल से हट गए थे लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
दो साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से खेलने वाले 30 साल के स्टार्क के हवाले से क्रिकेट.कॉम.एयू ने कहा, 'मुझे पता है कि दूरदर्शिता शानदार चीज है और अब आईपीएल अलग समय पर हो रहा है लेकिन नहीं, मैं अपना फैसला नहीं बदलूंगा।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'खिलाड़ी जब सितंबर में आईपीएल में खेल रहे होंगे तो मुझे ट्रेनिंग में समय बिताकर खुशी होगा। मैं गर्मियों के लिए तैयार हो रहा हूं।' स्टार्क ने कहा, 'अगले साल आईपीएल होगा और मुझे अगर खेलने की इच्छा होगी या मेरे आसपास के लोग चाहेंगे तो निश्चित तौर पर मैं इस पर विचार करूंगा लेकिन इस साल मैं अपने फैसले को लेकर काफी सहज हूं।'
विज्ञापन
स्टार्क को 2018 आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था लेकिन वह चोट के कारण सत्र से बाहर हो गए थे और अंतत: नवंबर में उन्हें रिलीज कर दिया गया। यह तेज गेंदबाज इस समय न्यू साउथ वेल्स की टीम के अपने साथियों के साथ ट्रेनिंग कर रहा है और ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड के सीमित ओवरों के दौरे की पुष्टि होने का इंतजार कर रहा है।
ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड दौरे पर तीन टी20 और इतने ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। श्रृंखला चार सितंबर से खेली जानी है लेकिन यह देश की सरकार की स्वीकृति पर निर्भर करेगी।