{"_id":"63c046ab083858195e0f9693","slug":"mitchell-santner-to-lead-new-zealand-t20i-in-india-tour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में मिशेल सैंटनर होंगे न्यूजीलैंड के कप्तान, यह घातक गेंदबाज भी टीम में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में मिशेल सैंटनर होंगे न्यूजीलैंड के कप्तान, यह घातक गेंदबाज भी टीम में
Thu, 12 Jan 2023 11:13 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:13 PM IST
सार
लिस्टर के अलावा ऑलराउंडर हेनरी शिपले भी कीवी टीम में नया चेहरा होंगे। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू किया है। वहीं, लेग स्पिनर माइकल रिपन भी टीम में शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल स्कॉटलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था।
विज्ञापन
मिशेल सैंटनर
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के लिए कीवी टीम का एलान हो गया है। अनुभवी ऑलराउंडर मिशेल सैंटनर इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे। बाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज बेन लिस्टर न्यूजीलैंड की टीम में नया चेहरा हैं। न्यूजीलैंड का भारत दौरा 18 जनवरी से शुरू होगा। पहले तीन वनडे मैच की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 27 जनवरी को पहला टी20 मैच होगा।
तेज गेंदबाज लिस्टर पिछले साल के अंत में भारत में खेलने वाली न्यूजीलैंड ए की टीम का हिस्सा थे। हालांकि, निमोनिया होने के बाद 27 साल के लिस्टर अपने घर लौट गए थे और हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। मिशेल सैंटनर की अगुआई वाली टीम में पिछले साल टी20 विश्व कप खेलने वाली टीम के नौ खिलाड़ी शामिल होंगे।
लिस्टर के अलावा ऑलराउंडर हेनरी शिपले भी कीवी टीम में नया चेहरा होंगे। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू किया है। वहीं, लेग स्पिनर माइकल रिपन भी टीम में शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल स्कॉटलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट के चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा कि लिस्टर ने सभी प्रारूपों में अपने कौशल से प्रभावित किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा "बेन ने ऑकलैंड एसेस के लिए लाल और सफेद गेंद क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत में एक रोमांचक प्रभाव डाला है। 2017 के अंत में अपनी शुरुआत के बाद से, वह टी20 और लिस्ट ए क्रिकेट में एसेस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। गेंद को स्विंग कराने की उनकी क्षमता रोमांचक है। उनका पिछला दौरा गलत तरीके से खत्म हुआ था। ऐसे में हम सभी की सहानुभूति उनके साथ थी।"
लार्सन ने कहा कि सेंटनर ने टी20 टीम के कप्तान के तौर पर अपने पिछले अवसरों में प्रभावित किया था। "मिच हमारी सफेद गेंद टीमों में एक अच्छे कप्तान हैं और इससे पहले भारत में टी20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं। भारतीय परिस्थितियों में उसका अनुभव इस समूह का नेतृत्व करने के लिए अमूल्य होगा।"
ल्यूक रोंची टीम के मुख्य कोच होंगे जबकि बॉब कार्टर (बल्लेबाजी), पॉल वाइसमैन (गेंदबाजी) और ट्रेवर पेनी (चौथे कोच) उनके सहायक होंगे।
भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टी20 टीम
मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लोकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।