फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mitchell Marsh first foreign player to score a century in IPL 2025 LSG hits Highest first innings total

Mitchell Marsh: IPL 2025 में शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने मार्श, इस मामले में केएल राहुल को पछाड़ा

Thu, 22 May 2025 09:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 22 May 2025 09:48 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक 56 गेंदों में पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 33 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे। वह 64 गेंदों में 10 चौके और आठ छक्के की मदद से 117 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दमदार प्रदर्शन के साथ दाएं हाथ के बल्लेबाज आईपीएल के मौजूदा सत्र में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन
Mitchell Marsh first foreign player to score a century in IPL 2025 LSG hits Highest first innings total
मिचेल मार्श - फोटो : ANI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श ने गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह आईपीएल 2025 में शतक जड़ने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए। इस मैच में लखनऊ ने आईपीएल में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया।
विज्ञापन
Trending Videos

Mitchell Marsh first foreign player to score a century in IPL 2025 LSG hits Highest first innings total
मिचेल मार्श - फोटो : ANI
लखनऊ के लिए तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने मार्श
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक 56 गेंदों में पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 33 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे। वह 64 गेंदों में 10 चौके और आठ छक्के की मदद से 117 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दमदार प्रदर्शन के साथ दाएं हाथ के बल्लेबाज आईपीएल के मौजूदा सत्र में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा मार्श आईपीएल में लखनऊ के लिए तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में लखनऊ के लिए सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज

रन बल्लेबाज साल
140* क्विंटन डिकॉक 2022
124* मार्कस स्टोइनिस 2024
117 मिचेल मार्श 2025
103* केएल राहुल 2022
103* केएल राहुल 2022
विज्ञापन

Mitchell Marsh first foreign player to score a century in IPL 2025 LSG hits Highest first innings total
मिचेल मार्श - फोटो : ANI
आईपीएल में तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने मार्श
117 रनों की विस्फोटक पारी के साथ मार्श ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए। इस मामले में शीर्ष पर डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 126 रनों की पारी खेली थी। दूसरे स्थान पर मार्कस स्टोइनिस हैं जिन्होंने पिछले सत्र में चेन्नई के खिलाफ 124* रनों की दमदार पारी खेली थी।

आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

रन बल्लेबाज टीम विपक्षी टीम साल
126 डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद  कोलकाता नाइट राइडर्स  2017
124* मार्कस स्टोइनिस लखनऊ सुपर जाएंट्स  चेन्नई सुपर किंग्स 2024
117 मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जाएंट्स  गुजरात टाइटंस  2025
117* शेन वॉटसन चेन्नई सुपर किंग्स  सनराइजर्स हैदराबाद  2018
117* एंड्रयू सायमंड्स डेक्कन चार्जर्स  राजस्थान रॉयल्स  2008

Mitchell Marsh first foreign player to score a century in IPL 2025 LSG hits Highest first innings total
मिचेल मार्श-एडेन मार्करम - फोटो : ANI
लखनऊ ने बनाया आईपीएल में तीसरा अपना सबसे बड़ा स्कोर
मिचेल मार्श की शतकीय और निकोलस पूरन की अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 236 रन का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए। यह उनका आईपीएल की पहली पारी में बनाया हुआ तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने इसी सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ तीन विकेट खोकर 238 रन बनाए थे। 

आईपीएल में लखनऊ का पहली पारी में बड़े स्कोर

स्कोर विपक्षी टीम स्थान वर्ष
257/5 पंजाब किंग्स (PBKS) मोहाली 2023
238/3 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) कोलकाता 2025
235/2 गुजरात टाइटंस (GT) अहमदाबाद 2025*
214/6 मुंबई इंडियंस (MI) मुंबई (WS) 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed