{"_id":"5c10d168bdec2241471f7121","slug":"mitchell-johnson-ready-for-give-help-to-australian-pacers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्थ की तेज पिच पर कंगारुओं का साथ देने को तैयार यह दिग्गज, चौकन्ने रहें भारतीय बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पर्थ की तेज पिच पर कंगारुओं का साथ देने को तैयार यह दिग्गज, चौकन्ने रहें भारतीय बल्लेबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
mitchell starc
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने वर्तमान में टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को मदद की पेशकश की है ताकि वह भारत के खिलाफ पर्थ में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले लय हासिल कर सकें।
विज्ञापन
स्टार्क ने एडीलेड में पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। भारत ने यह मैच 31 रन से जीता। दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में पांचवें स्थान पर काबिज जॉनसन को लगता है कि स्टार्क के दिमाग में कुछ घूम रहा है जिससे वह परेशान है।
विज्ञापन
जॉनसन ने कहा, 'हर कोई अलग तरीके से काम करता है और मैं पहले ही उसे संदेश भेज चुका हूं कि क्या वह मेरे साथ कुछ चीजों पर बात कर सकता है क्योंकि मैं पहले भी उसके साथ काम कर चुका हूं और उसे अच्छी तरह से समझता हूं।' उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि उसके दिमाग में कोई बात थी, कुछ ऐसा जो उसे फायदा नहीं पहुंचा रही थी। उम्मीद है कि पर्थ टेस्ट मैच शुरू होने से पहले हम एक दूसरे से बात करेंगे।'
विज्ञापन
जॉनसन ने कहा कि एडीलेड ने जो कुछ दिखा, स्टार्क उससे बेहतर गेंदबाज है। उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि वह सक्षम है। वह अभी गेंद को स्विंग नहीं करा पा रहा है। हो सकता है कि वह पूरी तरह से तैयार न हो। वह चोटों के कारण बाहर रहा और अब वापसी कर रहा है। मुझे नहीं लगता कि अभी वह लय में है।'