{"_id":"5f86b9ff853d0f3cf432d129","slug":"misbah-ul-haq-to-step-down-as-pakistan-cricket-chief-selector-post-and-continue-with-chief-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल, मुख्य कोच और चयनकर्ता मिसबाह का इस्तीफा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल, मुख्य कोच और चयनकर्ता मिसबाह का इस्तीफा
Wed, 14 Oct 2020 02:12 PM IST
Tanuja Yadav
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 14 Oct 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
मिसबाह उल हक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर मिसबाह उल हक ने मुख्य चयनकर्ता और मुख्य कोच की जिम्मेदारी से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। एक साल पहले ही मिसबाह को मुख्य चयनकर्ता के तौर पर चुना गया था। बुधवार को खबर आई कि लगातार आलोचना झेल रहे मिसबाह ने मुख्य चयनकर्ता का पद छोड़ दिया है।
विज्ञापन
हालांकि मिसबाह अभी भी मुख्य कोच की भूमिका निभाते रहेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नई पहल नाकामयाब साबित होती नजर आ रही है। मिसबाह जल्दी ही मुख्य चयनकर्ता पद से इस्तीफा देने की आधिकारिक घोषणा कर देंगे। पाकिस्तान की टीम की ओर से खराब प्रदर्शन करने के बाद से मिसबाह और उनके काम की आलोचना हो रही थी।
विज्ञापन
मिसबाह के पद संभालने से पहले पाकिस्तान की टीम टी20 रैंकिंग में पहले पायदान पर थी लेकिन अब भारत से नीचे एक स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तानी टीम पिछले इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज बराबर करने में कामयाब हुई थी लेकिन टेस्ट सीरीज में टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन