{"_id":"4c274a44-5c22-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"misbah-stay-in-captain-in-test-and-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट और वन-डे में मिस्बाह बने रहेंगे कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट और वन-डे में मिस्बाह बने रहेंगे कप्तान
कराची/एजेंसी
Updated Sat, 12 Jan 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दौरे के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मिस्बाह उल हक को ही टेस्ट और वन-डे टीम का कप्तान बरकरार रखा है। पीसीबी के सूत्रों के मुताबिक बोर्ड ने चयनकर्ताओं से कहा है कि मिस्बाह वन-डे और टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे जबकि मोहम्मद हफीज टी-20 टीम की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तानी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट, पांच वन-डे और दो टी-20 मैच खेलेगी। एक सूत्र ने कहा, ‘बोर्ड अध्यक्ष जका अशरफ भारतीय दौरे में मिस्बाह की कप्तानी से खुश हैं। मिस्बाह की रिपोर्ट काफी अच्छी है और वह बढ़ती उम्र के बावजूद फिट हैं। वह टीम में अनुशासन और आत्मविश्वास बनाए रखते हैं।’
विज्ञापन