{"_id":"c2a64438-469a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"misbah-bank-on-pacers-to-trouble-indian-batsmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बल्लेबाजी को ध्वस्त कर देंगे: मिस्बाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय बल्लेबाजी को ध्वस्त कर देंगे: मिस्बाह
कराची/एजेंसी
Updated Sat, 15 Dec 2012 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने भारत दौरे पर टीम इंडिया की बल्लेबाजी को ध्वस्त करने का दावा किया है। मिस्बाह ने कहा कि पाक टीम का मजबूत गेंदबाजी आक्रमण भारतीय बल्लेबाजी को ध्वस्त करने में सक्षम है।
विज्ञापन
पाक कप्तान ने कहा कि तेज गेंदबाजों के लिए भारत दौरा खुद को साबित करने और टीम में अपनी जगह पक्की करने का बेहतरीन मौका है, क्योंकि इस सीरीज पर हर किसी की नजर लगी होगी। हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं जो भारत की मजबूत बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन
मिस्बाह ने कहा कि दोनों टीमों पर इस सीरीज में भारी दबाव रहेगा लेकिन पेशेवर खिलाड़ी होने के नाते हममें इस दबाव को झेलने की क्षमता होनी चाहिए। मैं अपने खिलाड़ियों से यही कहूंगा कि वे इस दौरे में सकारात्मक मानसिकता के साथ खेलें। पाकिस्तान को भारत में तीन वनडे और दो टी20 मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
टी20 टीम की कप्तानी आलराउंडर मोहम्मद हफीज को सौंपी गई है। पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीमों में उमर गुल, जुनैद खान, वहाब रियाज, मोहम्मद इरफान, अनवर अली, असद अली और सोहेल तनवीर के रूप में कई तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। इनमें से चार तो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।
दिग्गज आलराउंडर शाहिद आफरीदी को वनडे टीम में नहीं चुने जाने के सवाल पर मिस्बाह ने कहा कि आफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट की बहुत सेवा की है लेकिन लोगों को यह समझना चाहिए कि उन जैसे सीनियर खिलाड़ी को बाहर करना केवल कप्तान का निर्णय नहीं है बल्कि यह एक सामूहिक फैसला है।
उधर टी20 टीम के कप्तान हफीज ने भी भारत मिस्बाह के सुर में सुर मिलाते हुए कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि हम भारत को हराकर दोनों सीरीज अपने नाम करेंगे।' दिग्गज आलराउंडर अब्दुल रज्जाक को दोनों टीमों में नहीं चुने जाने के सवाल पर हफीज ने कहा कि रज्जाक की क्षमताओं के बारे में किसी को संदेह नहीं है लेकिन चयनकर्ताओं ने भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से टीम चुनी है।