फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Misbah And Asad set a new world record at lords

मिस्बाह और असद की जोड़ी ने तोड़ा पोंटिंग-स्टीव वॉ का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Fri, 15 Jul 2016 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
Misbah And Asad set a new world record at lords
Misbah And Asad - फोटो : Getty

कप्तान मिस्बाह उल हक ने न सिर्फ 40 के पार की उम्र में अपना पांचवां शतक ठोंका बल्कि असद शफीक के साथ एक नया कीर्तिमान बना दिया जिसे कभी रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने बनाया था।

विज्ञापन


अपनी शतकीय पारी के साथ ही मिस्बाह ने असद के साथ पांचवें विकेट के लिए 148 रनों की शतकीय साझेदारी कर डाली जो इस विकेट के लिए दोनों के बीच सातवीं शतकीय साझेदारी है और अब यह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।
विज्ञापन


पाक की इस जोड़ी ने पोंटिंग और स्टीव वॉ की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा जिसने इस विकेट के लिए 6 बार शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया था। पाक जोड़ी की 148 रनों की यह साझेदारी लॉर्ड्स के मैदान पर किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब शुरुआत के बाद मिस्बाह के शतक ने बचाया टीम को

Misbah And Asad set a new world record at lords

3 मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच के पहले ही दिन पाकिस्तान टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने शतक ठोंक दिया। मिस्बाह के नाबाद 110 और असद शफीक (73) के बीच पांचवें विकेट पर 148 रन की साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 282 रन बना लिए हैं।

पहले दिन के खेल में 87 ओवर का खेल ही संभव हो पाया। इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाक की शुरुआत थोड़ी खराब रही थी क्योंकि 51 रन पर उसके 2 विकेट गिर चुके थे और 77 पर 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में मिस्बाह ने यूनुस खान और असद शफीक के साथ 2 बड़ी साझेदारियां कर टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया

उसकी ओर से ओपनर मोहम्मद हफीज ने 40 जबकि अनुभवी यूनुस खान ने 33 रन का योगदान दिया। शान मसूद और अजहर अली ने सात-सात रन बनाए जबकि राहत अली खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए। जबकि तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जैब बॉल के खाते में एक-एक विकेट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed