आईपीएल खिताब से दूर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस बार विराट कोहली की टीम को माइंड कोच उपलब्ध कराने जा रही है। बीते वर्ष यूएई में हुए आईपीएल के दौरान कड़े बायो बबल ने क्रिकेटरों के लिए फुलटाइम मनोचिकित्सक की जरूरतों को बल दिया। यही कारण है कि आरसीबी मैनेजमेंट ने सिंगापुर में बस चुकीं जानी मानी मनोचिकित्सक और माइंट कोड संजना किरन की सेवाएं ली हैं। अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन से जुड़ी संजना टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में जुटे शूटर मनु भाकर, अंगदवीर सिंह बाजवा के अलावा मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी से जुड़े ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और चिंकी यादव की मानसिक मजबूती पर काम कर रही हैं।
विराट कोहली की नई चाल, अब IPL में होगी दिमाग से लड़ाई, क्या है RCB का खुफिया प्लान?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 03 Apr 2021 08:25 AM IST
सार
- अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन से आरसीबी ने मिलाया हाथ
- सिंगापुर की संजना किरन को जोड़ा अपने साथ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन