{"_id":"5b58507e4f1c1b4d748b6dbb","slug":"mike-hussey-suggest-way-to-indian-pacers-against-fakhar-zaman-in-asia-cup-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"'विराट सेना' के लिए फिर घातक होंगे फखर जमान, कंगारु दिग्गज ने दिया आउट करने का मंत्र","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'विराट सेना' के लिए फिर घातक होंगे फखर जमान, कंगारु दिग्गज ने दिया आउट करने का मंत्र
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Jul 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
fakhar zaman and virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी द्वारा जारी एशिया कप 2018 के शेड्यूल के मुताबिक टीम इंडिया-पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन भारत हर हालत में पाकिस्तान को हराकर एशिया में अपनी बादशाहत को बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि इस बार टीम इंडिया के लिए पाकिस्तान को हराना आसान नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
हाल ही में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर टी-20 और वन-डे सीरीज पर कब्जा किया है। टीम के सभी खिलाड़ी जबर्दस्त फॉर्म में हैं। खासतौर पर सलामी बल्लेबाज फखर जमां तो विराट ब्रिगेड के सामने मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। इस बल्लेबाज से टीम इंडिया के गेंदबाजों को सबसे ज्यादा संभलकर रहना होगा।
विज्ञापन
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी ने भारतीय गेंदबाजों फखर जमां को फंसाने का तोड़ दिया है। हसी का कहना है कि पाकिस्तान के आक्रामक सलामी बल्लेबाज फखर जमां के सामने गेंद की गति को कम रखें और गति से ज्यादा ध्यान ध्यान स्विंग पर दें। इस तरह भारतीय गेंदबाज फखर जमां को आसानी से आउट कर सकेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शानदार फार्म में चल रहे फखर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में 156 गेंद पर 210 रन बनाए और वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले वह पाकिस्तान के पहले तथा दुनिया के छठे बल्लेबाज बने । वनडे में सबसे तेजी से 1000 रन पूरे करने का विवियन रिचडर्स का रिकार्ड भी उन्होंने तोड़ा।