{"_id":"5abce89b4f1c1bdb298b4870","slug":"mickey-arthur-writes-about-australian-cricket-culture","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों और बोर्ड को लेकर किए कई चौंकाने वाले खुलासे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों और बोर्ड को लेकर किए कई चौंकाने वाले खुलासे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
मिकी आर्थर
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच मिकी आर्थर ने बॉल टेंपरिंग विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को असभ्य और अभिमानी करार दिया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि बोर्ड खुद अपने यहां खेल संस्कृति में सुधार नहीं करना चाहता है।
विज्ञापन
बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी मूल के मिकी आर्थर ऑस्ट्रेलिया के पहले विदेश कोच थे। उन्हें 2013 एशेज सीरीज से पहले कोच के पद से मुक्त करके डेरेन लेहमन को कोच नियुक्त कर दिया था।
विज्ञापन
बॉल टेंपरिंग विवाद पर आर्थर ने एक वेबसाइट के लिए लिखा है कि जब क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ियों की पीढ़ी में बदलाव आ रहा है, स्वतंत्र समीक्षा हो रही लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड अपनी संस्कृति को बदलने के लिए तैयार नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा है कि मैं बीते कुछ सालों से ऑस्ट्रेलिया टीम को देखकर हैरान हूं। इस टीम के खिलाड़ियों का व्यवहार असभ्य और अभिमानी है। यह बहुत ही निराशाजनक है कि बॉल टेंपरिंग विवाद में तीन खिलाड़ियों की भूमिका अहम रही और उन्हें इसकी सजा मिली। लेकिन एक दिन आएगा जब ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट फिर सही रास्ते पर लौटेगा।