{"_id":"5d4a9f518ebc3e6d046f8724","slug":"mickey-arthur-did-not-get-extension-as-coach-after-poor-performance-of-pakistan-in-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक कोच मिकी आर्थर की छुट्टी, पीसीबी ने विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद बनाया बली का बकरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक कोच मिकी आर्थर की छुट्टी, पीसीबी ने विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद बनाया बली का बकरा
Wed, 07 Aug 2019 03:22 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 07 Aug 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कोच मिकी आर्थर और उनके सहयोगी स्टाफ का कार्यकाल नहीं बढाया। पीसीबी ने आर्थर, बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर, गेंदबाजी कोच अजहर महमूद और ट्रेनर ग्रांट लुडेन के अनुबंध को नहीं बढाने का फैसला लेते हुए बुधवार को कहा कि बेहतर प्रक्रिया से नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
पीसीबी की क्रिकेट समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसले लिए गए। पाकिस्तान विश्व कप में नाकआउट चरण में भी नहीं पहुंच सका था। बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘पीसीबी अब चारों पदों के लिए विज्ञापन देगा और उच्च स्तर पर आवेदन मंगवाएगा।’
विज्ञापन
सुझाव पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी को दे दिए गए हैं। मनी ने कहा, ‘समिति ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है और उसका मानना है कि अब नए सिरे से आगाज करना होगा। पीसीबी की ओर से मैं मिकी आर्थर, ग्रांट फ्लावर, ग्रांट लुडेन और अजहर महमूद को धन्यवाद देता हूं। हम उन्हें भविष्य के लिये शुभकामना भी देते हैं।’
विज्ञापन